Bollywood News In Hindi : Rohit Shetty Trending on Twitter after Vikas Dubey Encounter, users says, Rohit Shetty gave workshop to UP police on how to fly Mahindra TUV. | गाड़ी पलटी, एनकाउंटर हुआ और मारा गया गैंगस्टर, लोगों ने रोहित शेट्टी को याद करते हुए कहा- सिंघम सीरीज की नई स्क्रिप्ट मिल गई

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 12:51 PM IST

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया। इस घटना के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। यूजर्स ने तरह-तरह के मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि इस एनकाउंटर के बाद रोहित शेट्टी को सिंघम-3 की स्क्रिप्ट मिल गई है। वहीं कुछ ने लिखा कि इस बार की स्क्रिप्ट रोहित शेट्टी ने ही लिखी है।

कॉप ड्रामा रोहित शेट्टी का फेवरेट टॉपिक है और इस पर वे कई फिल्में भी बना चुके हैं। साथ ही अपनी फिल्मों में उन्हें गाड़ियां पलटाने का भी शौक है और इस एनकाउंटर से पहले भी पुलिस की गाड़ी भी पलट गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एनकाउंटर को लेकर उन्हें याद किया।

यूजर्स ने लिखा कि यूपी पुलिस ने गाड़ी पलटाने की ट्रेनिंग रोहित शेट्टी से ही ली थी। एक यूजर ने लिखा ‘पुलिस की कहानी कमजोर है, इसे बेहतर स्टोरी राइटर और स्टंट डायरेक्टर की जरूरत थी, रोहित शेट्टी इसे बेहतर तरीके से कर सकते थे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डियर यूपी पुलिस हमने भी रोहित शेट्टी की सिंघम रिटर्न्स देखी है।’ बता दें कि रोहित की फिल्मों सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिम्बा कॉप ड्रामा फिल्में थीं, जिनमें पुलिस को अपराधियों का फेक एनकाउंटर करते दिखाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সেপ্টেম্বরে পরীক্ষা কীভাবে? ইউজিসিকে কড়া চিঠি রাজ্যের

Fri Jul 10 , 2020
চিঠিতে আরও বলা হয়েছে, ইউজিসির নতুন নিয়ম কার্যকর না করে পুরোনো নিয়ম যা রাজ্য মেনে চলেছে, সেটাই বজায় রাখা হোক। Source link

Breaking News

Recent Posts