एसबीआई के बाद यूनियन बैंक ने भी एमसीएलआर 0.20 फीसदी घटाया, सस्‍ता होगा लोन

नई दिल्‍ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी विभिन्न अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी कटौती का ऐलान किया है। नई दरें 11 जुलाई, 2020 से लागू होंगी। 

बैंक ने शुक्रवार को जारी एक एक विज्ञप्ति में कहा कि संशोधित एक वर्षीय एमसीएलआर 7.60 फीसदी की जगह 7.40 फीसदी होगी। वहीं, तीन महीने और छह महीने के एमसीएलआर की दर को घटाकर क्रमश: 7.10 फीसदी और 7.25 फीसदी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई से बैंक द्वारा लगातार 13 बार ब्‍याज दर में कटौती की गई है। 

इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने छोटी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 से 0.10 फीसदी की कटौती की थी। सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.25 फीसदी तक घटाया है। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और निजी क्षेत्र की बैंक एचडीएफसी ने भी एमसीएलआर दर में कटौती की थी।

यह खबर भी पढ़े: पति और बच्चों के साथ बीच पर मस्ती करती दिखी सनी लियोन, देखें PICS

यह खबर भी पढ़े: मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है आप पर भारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Study estimates more than one million Indians died from snakebite envenoming over past two decades

Fri Jul 10 , 2020
India is among the countries most dramatically affected by snakebite and accounts for almost half the total number of annual deaths in the world. Authors of the article entitled ‘Trends in snakebite mortality in India from 2000 to 2019 in a nationally representative mortality study’ analysed 2,833 snakebite deaths from […]

Breaking News

Recent Posts