विकास दुबे का पार्थिव शरीर
– फोटो : ani
खास बातें
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था। यहां पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स-
लाइव अपडेट
07:55 PM, 10-Jul-2020
शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता ने विकास के एनकाउंटर पर जताई संतुष्टि
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किए जाने की सूचना मिलते ही शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिखे। उन्होंने पत्रकारों से यूपी पुलिस की न केवल तारीफ की बल्कि मुख्यमंत्री की भी सराहना की।
07:49 PM, 10-Jul-2020
विकास के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रही कई थानों की फोर्स
विकास दुबे का शव का शाम सवा सात बजे भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह पहुंचा, वही हुआ अंतिम संस्कार। वहां अंतिम संस्कार में इस कुख्यात बदमाश का सिर्फ एक रिस्तेदार ही पहुंचा। कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
07:43 PM, 10-Jul-2020
विकास की पत्नी बोली- जरूरत पड़ी तो अब मैं बंदूक भी उठाऊंगी
विकास की पत्नी रिचा ने अपने पति के अंतिम संस्कार के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मैं बंदूक भी उठाऊंगी।
07:28 PM, 10-Jul-2020
मीडिया कर्मियों पर भड़की विकास की पत्नी रिचा
विकास के अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी मीडिया कर्मियों पर भड़की, बोली- जिसने जैसा सलूक किया है वैसा ही सबक सिखाऊंगी।
07:25 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के अंतिम संस्कार के मीडिया कवरेज पर पुलिस की रोक
विकास दुबे का अंतिम संस्कार कानपुर के भैरव घाट पर हो रहा है लेकिन पुलिस वहां मीडिया को जाने से रोक रही है।
07:18 PM, 10-Jul-2020
पिता ने विकास दुबे के अंतिम संस्कार में जाने किया इनकार
“हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। (सवाल-क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे?) मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की”: #विकास_दुबे की मौत पर उनके पिता
“हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया।(सवाल-क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे?) मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की”: #विकास_दुबे की मौत पर उनके पिता, कानपुर pic.twitter.com/PKAhxElYwK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2020
07:15 PM, 10-Jul-2020
कानपुर के भैरव घाट पर किया जा रहा है विकास दुबे का अंतिम संस्कार
कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। मौके पर उसकी पत्नी रिचा, बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद हैं।
07:13 PM, 10-Jul-2020
पुलिस के एनकाउंटर पर उठ रहे कई सवाल
दुर्घटना को किसी ने देखा ही नहीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में एक राहगीर बता रहा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, मगर पुलिस की कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटी थी।
07:07 PM, 10-Jul-2020
पुलिस के एनकाउंटर पर उठ रहे कई सवाल
दुर्घटना को किसी ने देखा ही नहीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में एक राहगीर बता रहा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, मगर पुलिस की कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटी थी।
07:05 PM, 10-Jul-2020
विकास के बहनोई दिनेश तिवारी ने उसके शव को लेकर हुए रवाना
विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस से शव लेकर रवाना हुए। साथ में पुलिस की टीम भी है।
06:50 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म, पत्नी का शव लेने से इनकार
विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म हो चुका है। पत्नी ऋचा ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। वहीं मां सरला दुबे भी बेटे विकास का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। विकास के पिता ने कहा है जो हुआ ठीक हुआ। इसके बाद विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम हाउस से विकास का शव लेने के लिए पहुंचे हैं।
06:38 PM, 10-Jul-2020
पुलिस विभाग के गद्दारों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिएः सीओ देवेंद्र मिश्रा के भाई राजीव मिश्रा
शुक्रवार को सीओ देवेंद्र मिश्रा के भाई राजीव मिश्रा ने कहा कि बदमाशों पर कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अभी भी कुछ बदमाश फरार हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा पुलिस विभाग के गद्दारों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखना होगा कि आगे से कोई पुलिसकर्मी अपनों की मुखबिरी की वजह से शहीद न हो।
06:22 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे का पोस्टमार्टम खत्म
डॉक्टरों की टीम ने विकास दुबे का पोस्टमार्टम पूरा कर उसकी बॉडी को सील कर दिया है। उसके शरीर से तीन गोलियां मिली हैं। जो उसके सीने में लगी थीं।
06:13 PM, 10-Jul-2020
यूपी में अपराधियों व अफसरों के गठजोड़ पर ईडी की नजर
कानपुर कांड के बाद केंद्रीय स्तर से हुए इशारे के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े अपराधियों, उनके करीबी अफसरों और उनसे जुड़े सफेदपोशों की संपत्ति की छानबीन शुरू कर दी है। इस जांच में एक बड़े साबुन कारोबारी और उनके साझेदारों की पड़ताल की जा रही है।
06:06 PM, 10-Jul-2020
कानपुर में तैनात दारोगा सुधाकर पांडेय स्वस्थ होकर लौटे घर
कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे व उसके गुर्गों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए गोरखपुर में गोला क्षेत्र के बेलपार पाठक निवासी व कानपुर में तैनात दारोगा सुधाकर पांडेय स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं। सुबह मुठभेड़ में विकास दुबे के मारे जाने के बाद सुधाकर पांडेय और उनका परिवार काफी खुश है।
05:58 PM, 10-Jul-2020
मुझे न्याय मिलने में 19 साल लगेः मनोज शुक्ला भाई पूर्व राज्य मंत्री संतोष शुक्ला
Everyone, whom he committed a crime against, is happy. It took 19 yrs for me to get justice. He could’ve been sent to jail then&families wouldn’t have been destroyed: Manoj Shukla, brother of Santosh Shukla (BJP MoS killed by #VikasDubey inside a police station in Shivli in 2001) pic.twitter.com/TOFar4xrDG
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
05:54 PM, 10-Jul-2020
रास्ते में जानवरों का झुंड सामने आने से पलटी थी गाड़ीः एसटीएफ
एसटीएफ ने विकास दुबे मामले को लेकर शुक्रवार शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके माध्यम से बताया गया है कि रास्ते में जानवरों का झुंड सामने आ गया। ड्राइवर ने इन्हें बचाने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट आईं। इस दौरान विकास ने इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल छीन ली और कच्चे रास्ते पर भागने लगा।
05:45 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल करते हुए कुमार विश्वास ने कसा तंज
कुमार विश्वास ने तंज किया है कि, ‘फिल्मी-पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फिल्मी पटकथा बची हैं, #vikasDubeyEncounter।’ इस तरह का ट्वीट कर उन्होंने यूपी पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।
05:37 PM, 10-Jul-2020
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि विकास का हश्र क्या होगा
बुधवार को ही लखनऊ में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अपने बयान में पहले ही कह दिया था कि हम अपने पुलिसकर्मी सार्थियों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी और शुक्रवार को विकास दुबे को मार दिया गया। एक तरह से विकास दुबे का क्या हश्र होने वाला है ये एडीजी के बयान ने ही तय कर दिया था।
05:35 PM, 10-Jul-2020
विकास को लेकर पुलिसकर्मियों में था गुस्सा
सूत्रों के अनुसार पूरे प्रदेश की पुलिस फोर्स विकास द्वारा की गई करतूत से गुस्से में थी। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस के शीर्ष नेतृत्व ने तय कर लिया था कि इस मामले से संबंधित सभी आरोपियों का एनकाउंटर किया जाएगा। कुछ लोग ये भी कहते हुए नजर आए कि मुख्यमंत्री की ओर से पुलिस को इस मामले में अपने तरीके से काम करने की छूट दी गई थी।
05:29 PM, 10-Jul-2020
शहीद सीओ के भाई ने कहा, विकास के बाद दरोगा विनय तिवारी को भी सजा मिले
शहीद सीओ के भाई ने कहा अभी तो इंसाफ की शुरुआत है। दरोगा विनय तिवारी ने मेरे भाई को मरवाया। उसे भी सजा मिले।
05:22 PM, 10-Jul-2020
सभी पुलिसकर्मियों के शव जलाने की फिराक में था विकास दुबे
विकास ने यह भी कबूला था कि आठ पुलिसकर्मियों की मौत के बाद हम लोग सबूत भी मिटाना चाहते थे, इसलिए पुलिसकर्मियों के शव जलाने की फिराक में थे। शव जलाने के लिए हम तेल भी लाए थे।
05:21 PM, 10-Jul-2020
महाकाल मंदिर में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा था विकास दुबे
उज्जैन पुलिस की पूछताछ में विकास दुबे ने खुलासा किया था कि मंदिर परिसर पहुंचकर वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा था। यूपी एसटीएफ व पुलिस की टीम ने भी कई राज उगलवाए थे। विकास दुबे ने पूछताछ में कबूला था कि एनकाउंटर के डर से उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।
05:16 PM, 10-Jul-2020
इंस्पेक्टर स्वरूप नगर व उनकी टीम को किया गया सम्मानित
विकास के एनकाउंटर के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंस्पेक्टर स्वरूप नगर व उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
05:10 PM, 10-Jul-2020
विकास के एनकाउंटर का मामला पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
5 लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के एनकाउंटर पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास के एनकाउंटर का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा है। तहसीन पूनावाला की ओर से एनएचआरसी में एनकाउंटर को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।
05:06 PM, 10-Jul-2020
विकास के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलिस को अब 12 शातिरों की तलाश
कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के मारे जाने के बावजूद पुलिस की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस अब उन बचे हुए 12 शातिरों की तलाश कर रही है जिन्होंने बिकरू गांव में 2 जुलाई गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया था।
04:47 PM, 10-Jul-2020
कानपुर एनकाउंटर में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों में से एक कांस्टेबल बबलू कुमार का भाई बोले ‘विकास दुबे के एनकाउंटर से खुश तो हैं पर ज्यादा अच्छा तब होता जब इसे पता चलता कि अपनों को खोना क्या होता है।’
आगरा: कानपुर एनकाउंटर में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों में से एक कांस्टेबल बबलू कुमार का भाई, “#विकास_दुबे के एनकाउंटर से खुश तो हैं पर ज्यादा अच्छा तब होता जब इसे पता चलता कि अपनों को खोना क्या होता है।” pic.twitter.com/mJzsskjTB7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2020
04:41 PM, 10-Jul-2020
ऐसा लग रहा है जैसे हम सदियों बाद स्वतंत्र हुए हों- लल्लन वाजपेयी
2002 में चुनावी रंजिश के चलते विकास दुबे ने लल्लन वाजपेयी पर हमला करवाया था। विकास दुबे की मौत पर लल्लन वाजपेयी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे हम सदियों बाद स्वतंत्र हुए हों।
04:31 PM, 10-Jul-2020
एनकाउंटर में मारे गए प्रवीण दुबे और बुआ के माता-पिता बोले- विकास ने मेरा सब कुछ छीन लिया
एनकाउंटर में मारे गए प्रवीण दुबे और बुआ के माता-पिता बोले विकास दुबे ने मेरा सब कुछ छीन लिया।
04:22 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के गांव में बांटी गई मिठाई, ग्रामीम बोले- आज मिली हमें आजादी
Kanpur: People in Bikaru village distribute sweets after history-sheeter #VikasDubey was killed in police encounter today. Locals say, “This entire area is very happy today. It feels as if we are finally free. This is the end of an era of terror. Everyone is very happy.” pic.twitter.com/0K03aR5MBF
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
04:10 PM, 10-Jul-2020
डॉक्टरों के पैनल ने शुरू किया विकास का पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी, डॉ अरविंद अवस्थी डॉ एस के मिश्रा का पैनल विकास दुबे का पोस्टमार्टम कर रहा है।
03:57 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे से त्रस्त का पूरा इलाका
शिवली के पूर्व चेयरमैन लल्लन बाजपाई बोले विकास दुबे से त्रस्त का पूरा इलाका। साल 2002 में मेरे घर पर बम से हमला किया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।
03:54 PM, 10-Jul-2020
संतोष शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला बोले न्याय मिला
भाजपा नेता और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की विकास दुबे ने हत्या की थी। संतोष शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला बोले 19 साल बाद न्याय मिला। सीएम योगी ने निभाया अपना वादा।
03:49 PM, 10-Jul-2020
शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के पिता बोले- आज मुझे गर्व है बेटे की शहादत खाली नहीं गई
मैं उत्तर प्रदेश प्रशासन को धन्यवाद करता हूं, मैं आज बहुत खुश हूं। आज मुझे गर्व है कि मेरे बेटे की शहादत खाली नहीं गई। आज मेरे बेटे की आत्मा को संतुष्टि मिलेगी: विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर कानपुर मुठभेड़ में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के पिता।
03:43 PM, 10-Jul-2020
सुबह 6.30 बजे ही पुलिस ने विकास की पत्नी बेटे को कर दिया था रिहा
विकास दुबे की पत्नी रिचा और बेटे को सुबह 6:30 बजे ही पुलिस ने छोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में लखनऊ लेकर गई थी। फिलहाल दोनों इस समय वह अपने घर पर हैं।
03:25 PM, 10-Jul-2020
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच होः कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच हो।जिन्होंने विकास दुबे जैसे अपराधी की परवरिश की है उनकी असलियत सामने आनी चाहिए।जब तक राजनेताओं और अपराधियों के बीच की सांठ-गांठ सामने नहीं आती तब तक न्याय नहीं होगा:प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/TfU3JFiQsW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2020
03:11 PM, 10-Jul-2020
विकास की मां कानपुर जाना चाहेंगी प्रशासन लेकर जाएगाः एसीपी कृष्णा नगर दीपक सिंह
विकास दुबे की मां सरला देवी को कानपुर ले जाने के बारे में जब एसीपी कृष्णा नगर दीपक सिंह से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि विकास की मां को उसके एनकाउंटर की जानकारी है और जब वह कानपुर जाना चाहेंगी तो प्रशासन उन्हें कानपुर लेकर जाएगा। फिलहाल वह जाना नहीं चाहती हैं अगर परिवार आग्रह करेगा तो जरूर लेकर जाया जाएगा।
03:10 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के एनकाउंटर पर मां सरला बोलीं- मेरा उससे कोई संबंध नहीं
विकास के एनकाउंटर पर लखनऊ में उसकी मां सरला से जब पड़ोसियों ने कानपुर जाने के लिए वाहन का प्रबंध करने के लिए पू्छा तो सरला ने कहा कि मुझे कानपुर नहीं जाना। विकास दुबे के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है।
03:01 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे का पंचनामा भरने के लिए नहीं मिला एक भी आदमी
विकास दुबे का पंचनामा भरने के लिए नहीं मिला एक भी आदमी। अभी तक विकास दुबे का पंचनामा ही नहीं भरा जा सका है। फिलहाल डिप्टी सीएमओ के निर्देशन में डॉ. अरविंद अवस्थी व डॉ. शशिकांत पोस्टमार्टम करवाएंगे।
03:00 PM, 10-Jul-2020
शहीद कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी ने कहा विकास के एनकाउंटर से मैं संतुष्ट हूं
I’m satisfied. But now how will it come into fore as to who were backing him (Vikas Dubey)? It could have been unraveled by questioning him: Urmila Verma, wife of constable Sultan Singh who lost his life in an encounter at Kanpur’s Bikru village on July 3#vikasDubeyEncounter pic.twitter.com/Y1jCFHPO1X
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
02:53 PM, 10-Jul-2020
कानपुर के बड़े पुलिस और आला अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंचे
कानपुर के बड़े पुलिस और आला अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं। कानपुर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जय नारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी हैलट अस्पताल पहुंचे।
02:46 PM, 10-Jul-2020
पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ा
पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को छोड़ दिया है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि ऋचा (विकास दुबे की पत्नी) की कोई भूमिका नही मिली है। वह घटना के वक्त बिकरू में नहीं थी।
02:44 PM, 10-Jul-2020
विकास के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री की दुकान से मिले सात देसी बम
Seven country-made bombs have been recovered from the government ration shop owned by Dayashankar Agnihotri, an accomplice of #VikasDubey at Bikru village in Chaubey police station area. A case is being registered: Kanpur Police
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
02:39 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के एनकाउंटर से मेरी आत्मा को मिली शांतिः घायल कांस्टबेल अजय कश्यप
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कांस्टेबल अजय कश्यप जो 3 जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में हुए मुठभेड़ में घायल हो गए थे, उन्होंने कहा कि इससे मेरी आत्मा को शांति मिली है। यह पुलिस और सरकार में जनता के विश्वास को बहाल करेगा।
It has brought solace to my soul. It would restore public confidence in police and government: Constable Ajay Kashyap, who was injured in an encounter at Kanpur’s Bikru village on July 3, on #VikashDubeyEncounter pic.twitter.com/STA7an8gz6
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
02:34 PM, 10-Jul-2020
श्रीकृष्ण मिश्र के परिवार ने विकास की मौत पर जताई खुशी
विकास दुबे की मौत पर बम के हमले में जान गंवाने वाले श्रीकृष्ण मिश्र के परिवार ने खुशी जताई।
02:26 PM, 10-Jul-2020
लोगों ने विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद बांटी मिठाई, लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे
रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुल गंज के लोगों में विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद खुशी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद और विकास दुबे मुर्दाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
02:21 PM, 10-Jul-2020
गोरखपुर के घायल दारोगा ने कहा अब जाकर असली जख्म भरा
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। विकास दुबे की मौत के बाद गोरखपुर के घायल दारोगा ने कहा कि अब जाकर असली जख्म भरा है। इसकी मौत से ही शहीद साथियों की आत्मा को शांति मिली होगी।
02:20 PM, 10-Jul-2020
विकास के गांव विकरू में पसरा सन्नाटा, लोगों के चेहरे पर अब भी खौफ
दुर्दांत विकास के मौत की खबर उसके गांव बिकरू भी पहुंची लेकिन यहां गलियों में पसरे सन्नाटे और लोगों के चेहरों से खाैफ को नहीं हटा सकी।
02:14 PM, 10-Jul-2020
शांतिपाठ वाले दिन विकास दुबे के एनकाउंटर से मिली शांतिः शहीद सिपाही राहुल के परिजन
शहीद सिपाही राहुल के शांतिपाठ के समय विकास के एनकांटर की सूचना मिलने से शहदी के परिजनों ने खुशी जाताई और कहा कि विकास के साथियों के खिलाफ हो र्कारवाई।
02:11 PM, 10-Jul-2020
विकास दुबे के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी
न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली
कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी
न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2020
02:03 PM, 10-Jul-2020
कानून ने अपना काम कियाः नरोत्तम मिश्रा
कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो कल पकड़ लिया था तो कह रहे थे कि जिंदा क्यों पकड़ लिया? आज मर गया तो कह रहे हैं कि मर कैसे गया कई राज दफन हो गए। म.प्र. की पुलिस ने अपना किया, गिरफ्तार करके यूपी पुलिस के हवाले कर दिया: म.प्र.के मंत्री नरोत्तम मिश्रा
10:15 AM, 10-Jul-2020
मीडिया पर भड़की विकास की पत्नी, बोली- जिसने जैसा सलूक किया है वैसा ही सबक सिखाऊंगी
जहां पर यह एनकाउंटर हुआ है वहां पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और साक्ष्य को एकत्र करने का काम कर रही है।