बंगाल में बुलेट की स्पीड से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1198 लोग पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार ने शुक्रवार को सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। इसके साथ ही यहां रेकवरी रेट में गिरावट होने लगी है। यहां अब रिकवरी रेट 66 से गिरकर 63.99 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 1198 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 

बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 1198 नए लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 27109 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 522 लोग एक दिन के अंदर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 17348 हो गई है। 

चिंता की बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 880 पर पहुंच गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 8881 पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 10639 लोगों के सैंपल जांच किए गए हैं। अब तक कुल 593967 लोगों के नमूने की जांच हुई है जिनमें से महज 4.56 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट में कमी चिंता का‌ सबब है। उल्लेखनीय है कि जून महीने में कोरोनावायरस पर लगाम लग गई थी। करीब 10 दिनों तक स्वस्थ होने वालों की संख्या नियमित पॉजिटिव होने वालों से अधिक रह रही थी और रिकवरी रेट में भी बढ़त बरकरार थी। 

एक्टिव लोगों की संख्या घटने लगी थी जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन जुलाई महीने में अब संक्रमण नियमित तौर पर बढ़ने लगा है और शुक्रवार को तो आंकड़े 1200 के करीब हो गए हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह खबर भी पढ़े: जीतू पटवारी का बड़ा बयान, शिवराज को बताया कमजोर CM, सिंधिया पर साधा निशाना

यह खबर भी पढ़े: कोरोना वायरस की उत्पत्ति वाला चीन का वुहान अब भयंकर बाढ़ की चपेट में डूबा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kareena Kapoor is waiting for 2021; shares a throwback picture to express her mood : Bollywood News

Fri Jul 10 , 2020
With so much happening in the world at the moment, all one can hope for is the year to pass by quickly. Bollywood actress Kareena Kapoor Khan also shares the same thought and has expressed this feeling in her latest Instagram post.  Bebo took to Instagram and shared a throwback […]

Breaking News

Recent Posts