प्रदेश में बुलेट की स्पीड से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1198 पॉजिटिव मरीज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार ने शुक्रवार को सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। इसके साथ ही यहां रेकवरी रेट में गिरावट होने लगी है। यहां अब रिकवरी रेट 66 से गिरकर 63.99 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 1198 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 

बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 1198 नए लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 27109 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 522 लोग एक दिन के अंदर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 17348 हो गई है। 

चिंता की बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 880 पर पहुंच गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 8881 पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 10639 लोगों के सैंपल जांच किए गए हैं। अब तक कुल 593967 लोगों के नमूने की जांच हुई है जिनमें से महज 4.56 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट में कमी चिंता का‌ सबब है। उल्लेखनीय है कि जून महीने में कोरोनावायरस पर लगाम लग गई थी। करीब 10 दिनों तक स्वस्थ होने वालों की संख्या नियमित पॉजिटिव होने वालों से अधिक रह रही थी और रिकवरी रेट में भी बढ़त बरकरार थी। 

एक्टिव लोगों की संख्या घटने लगी थी जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन जुलाई महीने में अब संक्रमण नियमित तौर पर बढ़ने लगा है और शुक्रवार को तो आंकड़े 1200 के करीब हो गए हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह खबर भी पढ़े: Jaipur / Crime: शादी का झांसा देकर देह शोषण करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास

यह खबर भी पढ़े: राहत भरी खबर: 18 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों का रिकवरी रेट देश के रिकवरी रेट से अधिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to see a new entry in the form of Shivangi Joshi’s romantic interest : Bollywood News

Sat Jul 11 , 2020
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai starring Shivangi Joshi and Mohsin Khan is all set to return to television on July 13. The show has been one of the longest-running soaps and still manages to be on top in terms of TRP. The new promo has only left the fans more […]

Breaking News

Recent Posts