ममता के मंत्री ने विकास दुबे एनकाउन्टर को बताया यूपी पुलिस का अपराधिक कृत्य

कोलकाता। अपने विवादित बयानों की वजह से अमूमन सुर्खियों में रहने वाले राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस पर सवाल खड़ा किया है। 

उन्होंने कहा है कि पुलिस ने आपराधिक तरीके से विकास का एनकाउंटर किया है। फिरहाद ने कहा कि पुलिस पर हमला करना बिल्कुल आतंकी कृत्य है। लेकिन पुलिस ने भी आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी गुनाह का समर्थन नहीं कर रहा है। लेकिन क्या विकास दुबे पाकिस्तानी आतंकी था? उन्होंने कहा कि अपराध अपराध होता है लेकिन कानून को अपने हाथ में ले लेना उससे भी बड़ा जुर्म है। 

फिरहाद ने कहा कि सही कदम यह होता कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद संबंधित अथॉरिटी से संपर्क करती और कानून के मुताबिक अदालत में फैसला होता । जिस तरह एनकाउंटर हुआ वह बताता है कि यूपी पुलिस खुद जुर्म कर रही है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा करते हैं लेकिन जिनको संविधान पर भरोसा नहीं है वह फर्जी एनकाउंटर जैसे कार्य करते हैं। 

यह खबर भी पढ़े: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘इति’ का म्यूजिक कंपोज करेंगे राजेश रोशन, अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग

यह खबर भी पढ़े: सिर्फ 7 दिन रात को बेड पर जाने से पहले शरीर के इस अंग पर लगा ले दो बूंद तेल, फिर देखे कमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan step out for bike ride with their masks on : Bollywood News

Sat Jul 11 , 2020
After spending time in self-isolation since March, the siblings Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan stepped out on Friday for a bike ride together. The duo shared a couple of pictures on their Instagram stories. Dressed in athleisure outfits, the duo was seen striking a pose with their bicycles […]

Breaking News

Recent Posts