पुलिस कांस्टेबल ने बैरक से लगाई छलांग, हालत गंभीर

कोलकाता। राजधानी कोलकाता में पुलिस के एक कांस्टेबल ने बैरक की तीन मंजिली इमारत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार दोपहर की है। 

कॉन्स्टेबल की पहचान अपूर्व मंडल (38) के तौर पर हुई है।  अपूर्व कोलकाता पुलिस के रिजर्व फोर्स में कार्यरत हैं। मूल रूप से उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के निवासी है और यहां पातिपुकुर बैरक में ही रहते थे। वर्तमान में राजभवन कोलकाता में उनकी ड्यूटी है। 

बताया गया है कि पातिपुकुर बैरक की तीन मंजिली इमारत से दोपहर  करीब 12:30 बजे बाकी पुलिसकर्मियों ने किसी  चीज के अचानक गिरने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचकर देखा कि सीमेंट के कंक्रीट भूतल पर पुलिस कांस्टेबल अपूर्व मंडल खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया। 

किस वजह से उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की  है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले कई सप्ताह से वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि इसका क्या कारण था, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिसकर्मी के घरवालों से बातचीत की जा रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले गत तीन जुलाई को राइटर्स बिल्डिंग में तैनात विश्वजीत नामक पुलिसकर्मी ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वह कोलकाता पुलिस की पांचवी बटालियन का कॉन्स्टेबल था और पश्चिम मेदिनीपुर का निवासी था। इस तरह से एक के बाद एक पुलिसकर्मियों की खुदकुशी की घटना ने आला अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हालात बिगड़ रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस कर्मियों की काउंसलिंग के लिए मनोचिकित्सकों की मदद ली जा सकती है। यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर पुलिसकर्मी क्यों खुदकुशी कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: बलिया हत्याकांड का खुलासा: मंगेतर से बात करने पर भाई व साले संग मिलकर विवेक को उतारा था मौत के घाट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pakistan: 'বেঁচে আছি এখনও, সাহায্য করুন প্লিজ!' ইমরানের দেশের কবর থেকে উঠছে আওয়াজ... - help me, voices heard from inside a grave in pakistan's tandlianwala

Sat Jul 11 , 2020
হাইলাইটস রিপোর্টে বলা হয়েছে যে, কবরের ভিতর থেকে মূলত একজন ব্যক্তিরই আওয়াজ আসছে। সাহায্যের বার্তায় রীতিমতো আর্তনাদ করছেন সেই ব্যক্তি। স্থানীয় মানুষজনের কাছ থেকে জানা গিয়েছে যে, ওই ব্যক্তি বলছেন, ‘আমি এখনও বেঁচে আছি। সাহায্য করুন আমাকে।’ এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: অবাক করে দেওয়ার মতো কাণ্ড ঘটল পাকিস্তানে। সে দেশের […]

Breaking News

Recent Posts