Emirates airline will start special flights to five Indian cities from 12 to 26 July to bring stranded Indians to the UAE | यूएई में फंसे भारतीयों को लाने के लिए अमीरात एयरलाइन 12 से 26 जुलाई तक पांच भारतीय शहरों के लिए विशेष उड़ानों को शुरू करेगी

  • एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये उड़ानें बेंगलुरु, दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए संचालित की जाएंगी
  • इन उड़ानों के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 9 जुलाई को ट्विटर पर जानकारी दी थी

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 09:13 PM IST

नई दिल्ली. दुबई स्थित एयरलाइन कंपनी अमीरात (Emirates) भारतीयों को घर भेजने में सहायता के लिए और भारत में फंसे यूएई के नागरिकों को वापस ले जाने के लिए 12 से 26 जुलाई के बीच पांच भारतीय शहरों के लिए खास अल्टरनेट उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये उड़ानें बेंगलुरु, दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए संचालित की जाएंगी। 

पांच शहरों के लिए उड़ान भरने की अनुमति

बयान में यह स्पष्ट किया गया कि सिर्फ यूएई में फंसे भारतीय नागरिकों को दुबई से पांच भारतीय शहरों के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था। कई भारतीय नागरिक जिनके पास संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट हैं, वे पिछले कुछ हफ्तों से दोनों देशों के बीच उड़ानों की कमी के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे थे। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी दी थी

इन उड़ानों के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 9 जुलाई को ट्विटर पर जानकारी दी थी। मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के विमानों द्वारा संचालित चार्टर उड़ानों को अब भारतीय नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने और ‘आईसीए-अनुमोदित यूएई निवासियों’ को ले जाने की अनुमति होगी। 

आईसीए का मतलब यूएई फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप से है। संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट वाले यात्री को उस देश में प्रवेश करने के वास्ते कोई उड़ान लेने से पहले आईसीए की मंजूरी लेनी होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 20582 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, आज संक्रमण से 7 की जान गई; 4891 एक्टिव केस

Sat Jul 11 , 2020
शनिवार को 490 मरीज हुए डिस्चार्ज, अभी तक कुल 15,394 को मिली छुट्टी फरीदाबाद में 3, सोनीपत में 2 और गुड़गांव व नूंह में 1-1 मरीज ने तोड़ा दम दैनिक भास्कर Jul 11, 2020, 08:49 PM IST पानीपत. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया […]

Breaking News

Recent Posts