Tight blockade by police on the borders connected to other states amid political warming in the rajasthan | प्रदेश में सियासती गरमाहट के बीच अन्य राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी, हर गाड़ी की होगी चैकिंग

  • एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सौरभ श्रीवास्तव ने जारी किए आदेश
  • अपराध पर नियंत्रण का करने के लिए नाकाबंदी का दावा

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 11:16 PM IST

जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने का प्रयास का मामला सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। यहां शनिवार को खरीद फरोख्त के आरोप में भाजपा के दो करीबियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं दूसरी तरफ तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज की गई। इस बीच पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रदेश की अन्य राज्यों से लगने वाली सीमा पर सख्त नाकाबंदी करने और गश्त व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

यह आदेश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जारी किया था। लेकिन इसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। पुलिस का दावा था कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए यह नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग करवाई जा रही है। इससे पहले भी राज्यसभा चुनावों से पहले इसी तरह विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया था। तब विधायकों की बाड़ेबंदी की गई थी।

आदेश के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मौजूद जाब्ता हथियारबंद हो। बुलेटप्रुफ जैकेट, हेलमेट व टायर पंचर उपकरण इत्यादि रखें।

तब भी इसी तरह गृह सचिव ने आदेश जारी कर बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी व वाहनों की चैकिंग का आदेश दिया था। लिहाजा अब दोबारा से इस आदेश को प्रदेश में मची सियासी घमासान की वजह बताया जा रहा है। वहीं, विकास दुबे एनकाउंटर के बाद उसकी गैंग के फरार बदमाशों के राजस्थान में घुसने की आशंका के मद्देनजर भी इस नाकाबंदी की आशंका जताई जा रही है। 

आदेशों में कहा गया- नाकाबंदी में उन्हीं जवानों को लगाए, जिन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया हो

एडीजी सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मौजूद जाब्ता हथियारबंद हो। बुलेटप्रुफ जैकेट, हेलमेट व टायर पंचर उपकरण इत्यादि रखें। इसी तरह, नाकाबंदी में उन्हीं जवानों को लगाया जाए जिन्हें हथियार चलाने का अभ्यास हो। नाकाबंदी में बेरिकेड्स के ऊपर रिफलेक्टर पट्‌टी जरुर लगी हुई हो। ताकि रात के वक्त वाहन चालकों को दूर से साफ नजर आ सके।

नाकाबंदी में बेरिकेड्स के ऊपर रिफलेक्टर पट्‌टी जरुर लगी हुई हो। ताकि रात के वक्त वाहन चालकों को दूर से साफ नजर आ सके।

एडीजी सौरभ श्रीवास्तव के आदेशों में कहा गया है कि जिन वाहनों के शीशे काले या गहरे रंग के हों। जिन पर आगे पीछे बंपर लगे हुए हो। उन्हें रूकवाकर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करें। नाकाबंदी के दौरान प्रत्येक वाहन की चैकिंग कर उसकी संपूर्ण जानकारी एक रजिस्टर में इंद्राज करें। वाहन चालक के शराब के नशे में होने पर कार्रवाई करें। वाहनों की चेकिंग पूर्ण सतर्कता बरतते हुए करें। पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश संख्या 8/2020 में दिए गए निर्देशों की पूर्ण रुप से पालना की जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Covid-19: With only 2% false negative results, antigen tests found reliable in Guwahati, says Himanta Biswa Sarma | Guwahati News

Sat Jul 11 , 2020
GUWAHATI: Assam health minister Himanta Biswa Sarma said that only 2% of all the negative results from rapid antigen test for Covid -19 in Guwahati so far have been found to be false negative after the repeat tests by real-time reverse transcription polymerase chain reaction or RT-PCR laboratory technique. ICMR […]

Breaking News

Recent Posts