Economy News In Hindi : Foxconn to invest up to Rs 7500 crore in Indias iPhone assembling unit | फॉक्सकॉन भारत की आईफोन असेंबलिंग यूनिट में 7,500 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी

  • अमेरिकी कंपनी एपल धीरे-धीरे और चुपचाप चीन से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है
  • भारतीय प्लांट के विस्तार के लिए फॉक्सकॉन का निवेश इसी योजना का हिस्सा है

दैनिक भास्कर

Jul 12, 2020, 04:27 PM IST

नई दिल्ली. फॉक्सकॉन चेन्नई के निकट श्रीपेरुंबदुर की एक फैक्ट्र्री के विस्तार के लिए उसमें एक अरब डॉलर तक का निवेश करना चाहती है। यह जानकारी दो सूत्रों ने दी। ताईवान की कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी इस फैक्ट्री में आईफोन एक्सआर की असेंबलिंग करती है।

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल धीरे-धीरे और चुपचाप चीन से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। भारतीय इकाई के विस्तार के लिए फॉक्सकॉन का निवेश इसी योजना का हिस्सा है। एक सूत्र ने कहा कि एपल ने अपने क्लाइएंट्स से अनुरोध किया है कि वे आईफोन उत्पादन का कुछ हिस्सा चीन से बाहर ले जाएं।

3 साल में होगा यह निवेश, 6,000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी

दूसरे सूत्र ने कहा कि श्रीपेरुंबदुर प्लांट में यह निवेश अगले तीन साल में होगा। दोनों सूत्रों ने कहा कि फॉक्सकॉन चीन में एपल के आईफोन के जिन मॉडलों का निर्माण करती है, उनमें से कुछ का निर्माण भारतीय प्लांट में किया जाएगा। एक सूत्र ने कहा कि इस योजना से श्रीपेरुंबदुर प्लांट में करीब 6,000 नई नौकरियां पैदा होंगी।

फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने पिछले महीने निवेश का संकेत दिया था

फॉक्सकॉन हैदराबाद में भी एक अलग प्लांट का संचालन करती है। हैदराबाद के प्लांट में चीन की श्याओमी और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन का निर्माण किया जाता है। फॉक्सकॉन के चेयरमैन लियु यंग-वे ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी भारत में निवेश बढ़ाएगी। उन्होंने हालांकि इस निवेश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी।

कुछ सस्ता हो सकता है आईफोन

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार की एक फीसदी हिस्सेदारी एपल के पास है। भारत में ज्यादा फोन बनाने से एपल आयात शुल्क का भुगतान करने से बच जाएगी। इससे भारत में उसके फोन की कीमत कुछ घट सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Social Media Reaction On Sachin Pilot An Rajasthan Goverment issue Ashok gehlot, Latest News Update | एक यूजर ने लिखा- क्या सचिन पायलट अगले सिंधिया होंगे, दूसरा बोला- आत्मनिर्भर बनिए गहलोतजी!

Sun Jul 12 , 2020
ट्विटर पर लगातार वायरल हो रहे सचिन पायलट और अमित शाह के मैसेज ट्विटर पर 26 हजार से ज्यादा लोगों ने #Sachinpilot को ट्वीट किया दैनिक भास्कर Jul 12, 2020, 04:49 PM IST जयपुर. राजस्थान में शुरू हुए सियासी घमासान के बीच रविवार सुबह सचिन पायलट ट्विटर पर ट्रैंड करने […]

Breaking News

Recent Posts