Bharatpur News In Hindi : The sum of perfection will remain on July 20 | 20 जुलाई को रहेगा सर्वार्थ सिद्धि का योग

  • सावन में दो शनि प्रदोष का संयोग, मिलेगा पांच गुना ज्यादा मनोवांछित फल

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 07:26 AM IST

धौलपुर. इस बार सावन में दो शनि प्रदोष का विशेष संयोग बना है। ज्योतिषचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस दिन महाकाल उपवास रखते हैं। 13 जुलाई को दूसरे सोमवार पर रेवती नक्षत्र, सुकर्मा योग, कोलव कर्ण का संयुक्त कर्म रहेगा। यह स्थिति भक्तों को मनोवांछित 5 गुना ज्यादा फल प्रदान करेगी। 20 जुलाई को हरियाली सोमवती अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र के बाद रात्रि में 9.22 बजे पुष्य नक्षत्र रहेगा।

सोमवार का दिन पुष्य नक्षत्र का होना सर्वार्थ सिद्धि योग है। यह मध्य रात्रि में साधना के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी प्रकार 27 जुलाई को चौथे सोमवार पर सप्तमी उपरांत अष्ठि तिथि रहेगी और चित्रा नक्षत्र एवं साध्य योग होने से यह सोमवार संकल्प सिद्धि एवं संकटों के लिए विशेष महत्व बताया गया है। 

शास्त्री ने बताया कि हरियाली अमावस्या 20 जुलाई को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार त्योहार का उत्साह फीका रहेगा। क्योंकि मंदिर 31 जुलाई तक बंद हैं। ऐसे में विशिष्ट शृंगार वाली झांकियों से श्रद्धालु वंचित रहेंगे। 20 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार होने का संयोग कई साल बाद बन रहा है। नारद पुराण के अनुसार श्रावण मास की अमावस्या को पितृ श्राद्ध, दान, देव पूजा एवं पौधरोपण का विधान है।

अमावस्या प्रकृति और पर्यावरण के लिए समर्पित है। इसलिए पौधे रोपने चाहिए। अपनी राशि व कुंडली के अनुसार पौधा रोपें। पौधे लगाने से सेहत, धन, स्वभाव, आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा हरियाली तीज 23 जुलाई और रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा।

भविष्य पुराण में उल्लेख है कि जिसको संतान नहीं है, उसके लिए वृक्ष ही संतान है। वृक्ष लगाने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। दिन-रात ऑक्सीजन देने वाले पीपल में ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: Students seek stay on MBBS exams

Mon Jul 13 , 2020
By: Subrata Chattaraj KOLKATA: A section of MBBS students from West Bengal University of Health Sciences has filed a petition in the Calcutta High Court against conducting the second professional MBBS and third professional Part I MBBS examinations from July 14 to 21, seeking a stay due to the Covid-19 […]

Breaking News

Recent Posts