Shivraj Singh Chauhan allocates ministeries to their Ministers after 11th day of Cabinet Expansion JM Scindia | मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान सरकार में बांटे गए मंत्रालय, जानें किसको क्या मिला

वैभव, भोपाल: राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच सोमवार को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया को खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट का भी खास ख्याल रखा गया है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास और विमानन विभाग को रखा है. इसके अलावा ऐसे अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं वो भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे.

प्रदेश में गृह मंत्रालाय डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को दिया गया है. इसके अलावा जेल और संसदीय कार्य भी उन्हें सौंपा गया है. वहीं बिसाहू लाल सिंह को खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय दिया गया है और विजय शाह को वन विभाग दिया है.

गोपाल भार्गव को लोक निर्माण और कुटीर एवं ग्रामोद्याग मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग दिया गया है.

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट को नहीं मनाएगी कांग्रेस, पार्टी से निकाला जा सकता है: सूत्र

जगदीश देवड़ा को वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्रालय दिया गया है और डॉक्टर मोहन यादव को उच्च शिक्षा का मंत्रालय सौंपा गया है.

हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है. वहीं राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग दिया गया है.

इसके अलावा भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओ. पी. एस. भदौरिया को विभिन्न विभागों का राज्यमंत्री बनाया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shops, offices shut in Uttar Pradesh

Mon Jul 13 , 2020
Shops and business establishments, other than those dealing with essential services, remained closed in Uttar Pradesh on Saturday after the government reimposed on Friday lockdown-like restrictions across the State. The government on Thursday had announced that restrictions will be reimposed from 10 p.m. on Friday to 5 a.m. on Monday […]

Breaking News

Recent Posts