Rajasthan News Live Updates In Hindi Rajasthan Congress Political Crisis Sachin Pilot Ashok Gehlot Assembly Mla Seats – Rajasthan Political Crisis Live Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी विधायक दल की बैठक

राजस्थान सरकार राजनीतिक संकट: अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

राजस्थान में 18 महीने पुरानी अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खुली बगावत कर दी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने से पायलट ने इनकार कर दिया है। उनका दावा है कि उनके साथ 30 से अधिक विधायक है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरकार बचाने की कोशिश में लगे हुए है। इसी वजह से केसी वेणुगोपाल आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

लाइव अपडेट

10:42 AM, 13-Jul-2020

सिब्बल ने जताई चिंता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने साफ तौर पर सार्वजनिक रूप से माना कि वह राजस्थान के हालात को लेकर कांग्रेस के लिए चिंतित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘पार्टी के लिए चिंतित हूं। क्या हम तब जागेंगे जब सबकुछ हमारे हाथ से निकल चुका होगा?’

10:36 AM, 13-Jul-2020

सियासी संकट के बीच आयकर विभाग की छापेमारी

आयकर विभाग राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई स्थानों की छापेमारी कर रहा है। जयपुर, कोटा, दिल्ली और मुंबई में छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये छापेमारी कर चोरी की शिकायत पर की जा रही हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर और राज्य कांग्रेस कार्यालय के एक सदस्य राजीव अरोड़ा के कार्यालय और निवास सहित राज्य भर में कई स्थानों पर छापे मारे।
 

10:29 AM, 13-Jul-2020

अशोक गहलोत के कामकाज के तरीके से नाराज हैं कुछ विधायक

अशोक गहलोत की बैठकों से दूर विधायकों में अधिकांश मुख्यमंत्री के कामकाज के तरीके से सख्त नाराज हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपनी शिकायत दर्ज कराने आए हैं, लेकिन इनमें से तमाम विधायक पार्टी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए एक थ्योरी अभी भी चल रही है कि अशोक गहलोत की स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस आला कमान राजस्थान में सरकार बचाने के लिए आखिरी दांव चल सकता है।
 

10:24 AM, 13-Jul-2020

कांग्रेस के एक धड़े को सोनिया-राहुल के सक्रिय होने से स्थिति बदलने की उम्मीद

कांग्रेस का एक धड़ा अभी भी निराश नहीं है। उसे लग रहा है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सक्रिय होने के बाद सूरत बदल सकती है। यह कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं का धड़ा है जिन्हें अशोक गहलोत के इशारे पर राजस्थान, एटीएस, राजस्थान एसओजी द्वारा सचिन पायलट समेत कई नेताओं को भेजी गई नोटिस हजम नहीं हो रही है।

10:19 AM, 13-Jul-2020

गहलोत से खुश नहीं है पार्टी विधायक: ओम माथुर

भाजपा नेता ओम माथुर ने कहा, ‘राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने का मौका दिया था, उन्हें इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए था। सीएम को अपनी सरकार बरकरार रखनी चाहिए थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पार्टी के विधायक उनसे खुश नहीं हैं।’

10:15 AM, 13-Jul-2020

10.30 बजे हो जाएगी जोर अजमाइश

सुबह 10.30 बजे तक पता चल जाएगा कि अशोक गहलोत की कांग्रेस पार्टी का साथ देने के बाद राजनीतिक हैसियत कितनी बची है। इसके लिए अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस के सभी कद्दावर नेताओं से सरकार बचाने में सहयोग मांग रहे हैं। अपने कुछ मंत्रियों और संगठन के नेताओं को उन्होंने विधायकों से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें ज्योति मिर्धा समेत अन्य शामिल हैं।
 

10:09 AM, 13-Jul-2020

दिल्ली में हैं पायलट

सचिन पायलट दिल्ली में हैं। पायलट के साथ मानेसर, गुडगांव और दिल्ली में राजस्थान के 20 से अधिक विधायक डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि करीब 10 और विधायक सचिन पायलट के साथ हैं।

10:04 AM, 13-Jul-2020

विधायक दल की बैठक में सभी होंगे शामिल: हरेंद्र चौधरी

कांग्रेस विधायक हरेंद्र चौधरी से जब पूछा गया कि क्या आज की बैठक में सचिन पायलट शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, ‘हम तो नाराजगी ही नहीं मानते किसी प्रकार की। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज सभी शामिल होंगे।’ 

09:58 AM, 13-Jul-2020

10.30 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होगी।

 

09:48 AM, 13-Jul-2020

पार्टी से ऊपर नहीं हैं सचिन पायलट: अविनाश पांडे

अविनाश पांडे ने कहा, ‘मैंने उनसे (सचिन पायलट) बात करने की कोशिश की और उन्हें संदेश भी भेजे, लेकिन उन्होंने अभी तक उनका जवाब नहीं दिया है। वे पार्टी से ऊपर नहीं हैं। पार्टी उनकी बात सुनने के लिए तैयार है लेकिन किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुझे उम्मीद है कि वह बैठक में शामिल होंगे।’

09:44 AM, 13-Jul-2020

सभी विधायक अशोक गहलोत के साथ हैं: महेंद्र चौधरी

कांग्रेस विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा, ‘राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने के अपने प्रयासों में भाजपा सफल नहीं होगी। हमारे सभी कांग्रेस विधायक और हमारे गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं। सभी विधायक आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।’

 

09:38 AM, 13-Jul-2020

किसी भी विधायक को कोई समस्या है तो मुझसे बात करें: अविनाश पांडे

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे यह कहते हुए काम सौंपा है कि यदि किसी कांग्रेसी विधायक या किसी भी गठबंधन विधायक को कोई समस्या है या वे अपनी समस्या पर चर्चा करना चाहते हैं, तो वे मुझसे आकर बात कर सकते हैं और हम इसे दूर करने पर काम करेंगे।’

09:32 AM, 13-Jul-2020

मुख्यमंत्री आवास पर होनी है बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है।

 

09:26 AM, 13-Jul-2020

मेरे पास 30 से ज्यादा विधायक: सचिन पायलट

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का दावा है कि उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन हैं। सूत्र बताते हैं कि कल से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सक्रिय हुई हैं। 

09:21 AM, 13-Jul-2020

जयपुर जाएंगे केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल आज राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है।

 

08:23 AM, 13-Jul-2020

राजस्थान: दिल्ली से जयपुर तक गहलोत सरकार बचाने में जुटी कांग्रेस, थोड़ी देर में शुरू होगी विधायक दल की बैठक

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे में जारी सियासी उठापटक अपने चरम पर पहुंच गया है। बैठक के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी की है। हालांकि पायलट ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया है। विधायकों को सुबह 10.30 बजे मु्खयमंत्री गहलोत निवास पर पहुंचना है। जहां पायलट ने दावा किया है कि उनके साथ 30 विधायक है। वहीं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला और अजय माकन ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस की। पांडे का कहना है कि गहलोत सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। 109 विधायकों ने उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल आज जयपुर जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

From Rs 1,000 in cash to free ration: Help pours in for Amphan-hit areas

Mon Jul 13 , 2020
Written by Atri Mitra | Kolkata | Published: June 17, 2020 12:34:23 pm Volunteers took pictures of damaged houses and shared them on Facebook and WhatsApp, requesting people to loosen their purse strings. The response was overwhelming. (File) With many experts advocating that direct cash transfer can better help people […]

Breaking News