Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, दिल्ली में 24 घंटे में 2123 पॉजिटिव केस; देश में अब 3.09 लाख संक्रमित

  • देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 8890 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3717 लोगों की जान गई
  • महाराष्ट्र 1 लाख संक्रमितों वाला देश का पहला और प. बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य
  • महाराष्ट्र में राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव, वे ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 02:42 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 ने जान गंवाई। मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 11 हजार से ज्यादा है। इसके आलावा महामारी के विकराल होने के कई रिकॉर्ड आंकड़े भी सामने आए। जैसे- महाराष्ट्र 1 लाख संक्रमितों वाला देश का पहला राज्य बना। पश्चिम बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य हो गया। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 2123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 40 हजार के पार हो गई।

ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज दिल्ली में 36 हजार 824 संक्रमित मिल चुके हैं। यहां बाजार बंद रखने के लिए कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कारोबारियों से सुझाव मांगे। दिल्ली में 31 जुलाई तक 5.5 लाख केस के अनुमान पर एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अभी इतने संक्रमित नहीं मिल रहे हैं, लेकिन हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना पड़ेगा। वहीं, सर गंगाराम अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी ब्योत्रा ने कहा कि मध्य जुलाई या अगस्त में कोरोना पीक पर पहुंच सकता है।

वहीं, गुजरात में कोरोना से मौतों की दर 9.16% जबकि अहमदाबाद में मृत्युदर 10.27% है। प्रदेश की कुल मौतों में से 81% सिर्फ अहमदाबाद में हुईं।

दिल्ली और महाराष्ट्र ने कहा- लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने की बात कही है। वहीं, पंजाब ने वीकेंड और छुट्टी के दिन के लिए गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, दूसरे राज्य में आने-जाने के लिए अब ई-पास जरूरी होगा।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों से कहा है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सभी तरह के मूवमेंट पर रोक रहेगी। इस दौरान लोगों को रोड पर निकलने और खेलने की मनाही रहेगी। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित हो। हालांकि, इस दौरान हाईवे पर बसों और ट्रकों को नहीं रोका जाएगा।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
8 जून 8536 
7 जून 10882

अपडेट्स 

  • सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन के 7 जवान संक्रमित मिले। यह जवान औरंगाबाद में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हैं।
  • आंध्रप्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले में 4 महीने का बच्चा कोरोना मुक्त हुआ। उसे शुक्रवार को विशाखापट्टनम के अस्पताल से छुट्टी दी गई।
  • तेलंगाना में कोविड-19 अस्पताल में पिछले तीन दिनों से 300 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ये लोग अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
  • रेलवे ने बताया- 7 राज्यों ने 63 श्रमिक ट्रेनों की मांग की है। इनमें 32 केरल से चलेंगी और बंगाल जाएंगी। केरल के अलावा तमिलनाडु ने 10, जम्मू-कश्मीर ने 9, कर्नाटक ने 6, आंध्रप्रदेश ने 3, पश्चिम बंगाल ने 3 और गुजरात ने एक ट्रेन की मांगीं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल में सप्ताह में पांच दिन पूरा शहर खोलने का ऐलान किया। यहां शनिवार-रविवार को जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

भोपाल में 75 दिन बाद गुरुवार को सब्जियों का थोक मार्केट खोला गया। यहां सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गई। 

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई। नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।

यह फोटो लखनऊ की है। अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल फ्लाइट बुक कराई थी। इसके जरिए गुरुवार को प्रवासी मुंबई से लौटे।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को कोरोना के 3493 केस मिले और 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 55 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई, इनमें से 49 हजार 628 एक्टिव केस हैं। अब तक 3717 की जान गई।

यह तस्वीर मुंबई के बांद्रा स्थित अस्थायी कोविड अस्पताल की है। शहर में अब तक 52 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को 3607 मरीज बढ़े।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।

बिहार: यहां शुक्रवार को कोरोना के 148 मामले बढ़े और 1 की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6096 हो चुकी है, इनमें से 2745 एक्टिव केस हैं। अब तक 35 की जान गई। बिहार में कुल 325 कंटेनमेन जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेन जोन ग्रीन जोन में बदल दिया गया।

यह तस्वीर पटना के अस्थायी अस्पताल की है। राज्य में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर इसे तैयार किया गया है। पिछले तीन दिन में राज्य में 700 से ज्यादा मरीज बढ़े। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata :Three found dead in home, had tried to get Covid test

Fri Jun 12 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: June 10, 2020 2:59:59 pm The police found the note along with a message scribbled on the wall that read, “We three are dying.” An elderly man, his wife and their disabled son were found dead in their home in the city’s […]

Breaking News

Recent Posts