बंगाल में कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार, एक दिन में 1435 लोग पोजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 1435 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 31448 हो गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक सप्ताह के अंदर संक्रमण का आंकड़ा दो से तीन गुना हो रहा है जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि 24 घंटे में 632 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 19213 हो गई है। 24 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 956 पर पहुंची है। एक्टिव लोगों की संख्या 11279 के पार पहुंच गई है। स्वस्थ होने वालों की दर भी लगातार घटने लगी है। 

एक सप्ताह पहले बंगाल में रिकवरी रेट 66 फीसदी के पार था जो अब गिरकर 61.09 फ़ीसदी पर पहुंच गया है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कुल 10359 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। राज्य में अब तक कुल 627438 लोगों के सैंपल जांचे चुके हैं, जिनमें से 5.01 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के कुल 52 लेबोरेटरी में कोरोना की जांच हो रही है। उल्लेखनीय है कि जुलाई महीने के शुरुआत में कोरोनावायरस का नियमित आंकड़ा 500 से 600 के अंदर रह रहा था जो अब सीधे बढ़कर 1400-1500 के पार पहुंच गया है जिसकी वजह से‌ ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य में संक्रमण अपने अधिकतम रफ्तार पर है। 

यह खबर भी पढ़े: विकास दुबे एन्काउन्टर मामले में 14 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

यह खबर भी पढ़े: विधायकों की खरीद-फरोद मामले में गिरफ्तार आरोपितों के आवाज की होगी जांच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“OTT platforms are a blessing for actors,” says the cast of Hungama Play’s upcoming anthology series, Ratri Ke Yatri : Bollywood News

Mon Jul 13 , 2020
Renowned television actors Sudhir Pandey, Anju Mahendru, Iqbal Khan, Barkha Sengupta Parag Tyagi and Mansi Srivastava will soon be seen in Hungama Play’s upcoming show, Ratri Ke Yatri. An anthology, the show narrates 5 unique and thought-provoking stories set in red-light areas. The show also stars Avinash Mukherjee, Shiny Doshi, […]

Breaking News

Recent Posts