भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4.357 किलो सोना बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने 4.357 किलो सोना बरामद किया है। बीएसएफ को उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाना अंतर्गत सीमाई क्षेत्र में सोना तस्करी की सूचना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के करीब मिली। बीएसएफ की टीम ने कोलकाता सेक्टर अंतर्गत बॉर्डर आउटपोस्ट गोवर्धा के पास मोटर साइकिल से सीमा की ओर जा रहे युवक को रोका और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली।

इस दौरान सोने की 3 छड़ और 26 बिस्किट बरामद हुए, जिसका वजन 4.357 किलो है। इसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 84 हजार 815 आंकी गई है। बीएसएफ ने बताया कि सोना तस्कर परेश रॉय उत्तर 24 परगना जिले गोवर्धा गांव का रहने वाला है। बरामद किए गए सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े: विमान निर्माता बॉम्बार्डियर उत्तरी आयरलैंड में 600 नौकरियां घटाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

গায়িকা ইমন এবার অভিনয়ে, সৌজন্যে 'Missing II'

Sat Jun 13 , 2020
ছবিতে গৃহবধূ আশা সেনের চরিত্রে থাকছেন ইমন… Source link

Breaking News

Recent Posts