Bollywood News In Hindi : Mouni Roy Finally Boarded Plane After Being Stuck in Abu Dhabi for Four Months | चार महीने से अबुधाबी में फंसी थीं नागिन की एक्ट्रेस मौनी राॅय, बिना इंडिया लौटे शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 12:36 AM IST

कोरोनावायरस के कारण देश और दुनिया में लॉकडाउन लगा है। ऐसे में कई सेलेब महीनों से घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से ही एक हैं नागिन सीरियल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, जो पिछले चार महीनों से अपनी दोस्त के घर पर अबुधाबी में फंसी हुई थीं। हालांकि, अब छूट मिली है तो मौनी इंडिया नहीं आ रही हैं। सोमवार को उन्हें लंदन की फ्लाइट मिली। एक प्रोजेक्ट पर रवाना होने की यह तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मौनी ने इसके साथ जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे फेस शील्ड पहने नजर आ रही हैं।

कुकिंग में एक्सपर्ट हो गईं

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा था कि वह अपना समय कुकिंग करके बिता रही हैं ताकि वे ट्रेडीशनल बंगाली रेसिपी बनाना सीख सकें। एक समय था जब वे किचन में जाने से भी चिढ़ जाती थीं, लेकिन अब वे एक बेहतर कुक बन गई हैं। मौनी के अगले प्रोजेक्ट में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट भी होंगे। 

मैगजीन शूट के लिए गईं थीं

मौनी चार दिन के लिए एक मैगजीन शूट के सिलसिले में अबुधाबी गई थीं लेकिन, तभी लॉकडाउन घोषित हो गया और मौनी के वहां से इंडिया आने के रास्ते बंद हो गए। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया था- ‘शूट खत्म होने के बाद, मैंने दो हफ्तों तक अबूधाबी में रहने का फैसला लिया था, क्योंकि वहीं मेरा अगला प्रोजेक्ट 15 अप्रैल को शूट होना था। मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन हो जाएगा। मैं अबूधाबी में केवल चार दिन के कपड़ों के साथ फंस गई।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

No vacancy in Kolkata’s private hospitals as Covid-19 cases double in 15 days - india news

Mon Jul 13 , 2020
There are no beds left to treat Covid-19 patients in several private hospitals in Kolkata while in others the number of beds is fast drying up as the city has witnessed a sharp spike in Covid-19 positive cases. The number of active cases in Kolkata has doubled in the last […]

Breaking News

Recent Posts