- नेपाल में हो रही भारी बारिश से सीतामढ़ी समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा
- प्रेम कुमार ने अधिकारियों को एक सप्ताह में क्षतिपूर्ति का आदेश दिया
दैनिक भास्कर
Jul 13, 2020, 08:23 PM IST
पटना. उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ से फसल, पशु व मछली के नुकसान पर किसानों और पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा। कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार ने सोमवार को जिले के कृषि, पशुपालन व मत्स्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की। मंत्री ने कहा कि किसानों व पशुपालकों को एक सप्ताह में क्षतिपूर्ति करें। बाढ़ से धान, मक्का व सब्जी के खेती नुकसान पर किसानों को वैकल्पिक खेती की व्यवस्था कराएं। हर स्थिति के लिए तैयार रहें। क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ तालमेल कर बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों संपर्क में रहें।
कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव डॉ. एन सरवण कुमार ने अधिकारियों से क्षति की स्थिति में मुख्यालय को तुरंत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार व किशनगंज के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। नेपाल में हो रही भारी बारिश से इन जिलों में बाढ़ का खतरा है।
