Ajmer News In Hindi : Government schools also have 100% results | सरकारी स्कूलों का परिणाम भी रहा शत-प्रतिशत

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 07:37 AM IST

ब्यावर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को घोषित किए गए वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में राजकीय पटेल और राजकीय जवाजा स्कूल अच्छा परिणाम रहा है। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा। स्कूल के तीन छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य राजेश जिंदल ने माला पहनाकर स्वागत किया।

जिंदल ने बताया कि मनीष छिपा 87 प्रतिशत, जसवंत सिंह चौहान 84 प्रतिशत व दीपक शर्मा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में 20 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 30 तथा तृतीय श्रेणी में 4 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। संकाय में कुल  54  विद्यार्थी थे, सभी उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति, वाणिज्य संकाय के प्रभारी रमेशचंद्र मेंरानियां, गणेश दास, परमेश्वर सिंह, रोहित जैन, गुरुशरण गोयल आदि ने छात्राें को बधाई दी।

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा का परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। संस्था प्रधान सीमा कृपलानी ने बताया कि स्कूल से परीक्षा में पांच विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से चार विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की।

छात्र देवेन्द्र ने स्कूल में सबसे अधिक 81 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थी को स्कूल स्टाफ की ओर से माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह रावत, ईश्वरलाल भट्ट आदि सदस्य उपस्थित थे। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: English mismatch fears, review clamour grows | Kolkata News

Tue Jul 14 , 2020
KOLKATA: The CBSE Class XII results brought joy to examinees from Bengal, with the state performing significantly better than the nation and region in terms of success rate. But the stellar results may be a cause for worry among ISC examinees, who feel they are now at a disadvantage, especially […]

Breaking News

Recent Posts