बैंक ऑफ इंडिया के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, बंद रहेगा बैंक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना महामारी का संक्रमण सबसे तेज गति से बढ़ रहा है। अब यहां बैंक ऑफ इंडिया की बउबाजार शाखा के 4 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले ही सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि चार वरिष्ठ अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भी सारा दिन बंद रखा जाएगा और सैनिटाइजेशन का काम पूरा होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही बैंक ऑफ इंडिया की बउबाजार शाखा में इस तरह से अधिकारियों के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के कारण ग्राहक मुश्किल में फंस गए हैं। 

बैंक की ओर से बताया गया है कि चारों अधिकारियों के संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक बैंक को दोबारा खोलना संभव नहीं लगता। ऐसे समय में उपभोक्ताओं को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है और किसी भी परेशानी के समाधान लिए बैंक ऑफ इंडिया के कोलकाता मुख्यालय से संपर्क करने का भी सुझाव दिया गया है। 

यह खबर भी पढ़े: बदलते मौसम के साथ बढ़ रही है आँखों की समस्याऐं, आंखें लाल और खुजली यानी कंजेक्टिवाटिस, रखें यह सावधानियां

यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी करना चाहते हैं अपने पेट की चर्बी को कम तो करें इस जूस का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Saif Ali Khan missing from Sushant Singh Rajput’s Dil Bechara trailer, Saif says it’s okay : Bollywood News

Tue Jul 14 , 2020
The trailer of debutant director Mukesh Chhabra’s Dil Bechara has gone viral for only one reason. It is Sushant Singh Rajput’s last film and therefore an emotional treat for his fans. So where does this emotional response to a farewell performance leave the others in the cast? In a not very comfortable […]

Breaking News

Recent Posts