Bollywood News In Hindi : Family friend Nilotpal Mrinal appealed to Aaditya Thackeray and BMC chief to rename Bandra road where sushant singh rajput resided | फैमिली फ्रैंड नीलोत्पल की तमन्ना: सुशांत के नाम पर रखा जाए उनके घर के पास वाली सड़क का नाम

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 03:24 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनके एक फैन ने बीएमसी चीफ और आदित्य ठाकरे से अपील की है कि वे बांद्रा रोड का नाम सुशांत के नाम पर कर दें, ताकि वे हमेशा के लिए मुंबई का हिस्सा बन जाएं। नीलोत्पल मृणाल नामक सुशांत के फैमिली फ्रैंड ने जॉगर्स पार्क के पास वाली लेन, जहां उनका घर है, उसके नामकरण की अपील की है। इससे पहले पूर्णिया बिहार में भी सुशांत के नाम पर चौराहे का नामकरण किया जा चुका है। 

सुशांत सिंह ने बांद्रा स्थित इसी घर में 14 जून को फांसी लगा ली थी।
सुशांत सिंह ने बांद्रा स्थित इसी घर में 14 जून को फांसी लगा ली थी।

बांद्रा में है सुशांत का घर

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा- “उनके नुकसान पर अभी भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। हम केवल यह मांग रहे हैं कि जिस सड़क पर वह रहते थे, उसका नाम उनके नाम पर रखा जाए। मैंने सबसे पहले आदित्य ठाकरे और बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल से संपर्क किया। उन्होंने नगरपालिका वार्ड (वेस्ट) के अधिकारियों को निर्देशित किया, जिनके अधिकार क्षेत्र में आता है। मैंने सभी लोकल सिविक अथॉरिटीज को इसके लिए लिखा है।”

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

मृणाल मुंबई में एक एनजीओ ‘नन्ही गूंज विकास फाउंउेशन’ चलाते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह शहर सुशांत को अपनी यादों में जिंदा रखेगा। मृणाल आगे कहते हैं- मैंने यह भी सलाह दी है कि न सिर्फ एक रोड, बल्कि इस क्षेत्र का एक चौक या एक गार्डन का नाम भी उनके नाम पर ही होना चाहिए। हाल में म्युनिसिपल अथॉरिटीज महामारी से बचने के लिए जूझ रही हैं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि जितना जल्दी हो सकेगा वे इस काम को अंजाम देंगे। 

जल्द आ सकती है फाइनल जांच रिपोर्ट

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह के मामले में जल्द ही फाइनल रिपोर्ट आ सकती है। पुलिस 30 से ज्यादा लोगाें के बयानों के आधार पर अपनी फाइनल रिपोर्ट 15 दिनों में जारी कर सकती है। हालांकि उन्हें अभी तक किसी तरह का कोई सनसनीखेज सुराग हाथ नहीं लगा है। सुशांत की मौत के करीब 30 दिन होने के बाद पोस्टमॉर्टम, विसरा और फॉरेन्सिक जांच रिपोर्ट के आधार पर फाइनल रिपोर्ट बनाई जा रही है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Some gain, some lose from CBSE marking formula | Kolkata News

Tue Jul 14 , 2020
KOLKATA: The CBSE Class XII results, which were based on a formula that had been framed after some of the examinsations were cancelled due to the pandemic-induced lockdown, brought cheer for some students but many felt they could have secured better marks if given a chance to take the remaining […]

Breaking News

Recent Posts