मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्‍स, पहले वॉरेन बफे, अब गूगल के लैरी पेज को छोड़ा पीछे

नई दिल्‍ली। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्‍स के मंगलवार को जारी ताजा आंकडे के मुताबिक उन्‍होंने गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत और एशिया में वह पहले से ही सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी की कुल दौलत 72.4 अरब डॉलर हो गई है। 

उल्‍लेखनीय है कि ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्‍स के मुताबिक टेस्ला के एलन मस्क भी मुकेश अंबानी के मुकाबले पीछे रह गए हैं। इस साल के शुरुआती महीनों में कारोबार में कमजोरी के बावजूद मुकेश अंबानी की आरआईएल लगातार बढ़ोत्तरी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में एक के बाद एक 13 निवेशक पैसे लगा चुके हैं, जिसमें फेसबुक भी शामिल है। इन निवेशों से अंबानी को 1,18,000 करोड़ रुपये की रकम हासिल हो चुकी है। एक दिन पहले रिलायंस की शेयर में तेजी की वजह भी ये निवेश ही था, क्योंकि पिछले हफ्ते 13वें निवेशक क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स की 0.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था।

यह खबर भी पढ़े: भगवान राम पर विवादित टिप्पणी/ Nepal PM KP Oli के बयान को उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बताया ‘मानसिक दिवालियापन’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Does Medical Marijuana Help or Harm Kids With Cancer?

Tue Jul 14 , 2020
By Amy NortonHealthDay Reporter MONDAY, July 13, 2020 (HealthDay News) Parents are increasingly interested in whether medical marijuana can help their children with problems like cancer-related pain and nausea — but there’s concern about interactions with their medications and a general lack of research. That’s one of the main takeaways […]

Breaking News

Recent Posts