Bollywood News In Hindi : Hockey player Sandeep Singh known as Flicker Singh has confirmed sequel to his biopic Soorma Titled Singh Soorma | हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक का सीक्वल बनेगा, ‘सिंह सूरमा’ में सियासी जिंदगी दिखाई जाएगी

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 09:23 PM IST

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक सूरमा का सीक्वल बनाया जाएगा। खुद संदीप सिंह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। संदीप ने ट्वीट किया कि सूरमा को मिले प्यार और उसकी सफलता के बाद अब संदीप सिंह का आगे का सफर शुरू होगा। उन्होंने फिल्म का नाम भी हिंट किया। संदीप ने लिखा- सिंह सूरमा की शुरुआत भाई और प्रोड्यूसर दीपक सिंह के साथ कर रहा हूं। आपके आशीर्वाद की दरकार है।

बायोपिक में तापसी-दलजीत लीड रोल में थे

13 जुलाई 2018 को संदीप सिंह की सूरमा रिलीज हुई थी। फिल्म में तापसी पन्नू, दलजीत दोसांझ ने हाकी प्लेयर्स का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह के रोल में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सीक्वल में संदीप सिंह के सियासी सफर को दिखाया जाएगा। संदीप अभी हरियाणा का खेल और युवा मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्हें 2010 में केंद्र ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

तापसी ने शेयर किया था पनिश्मेंट का वीडियो

बायोपिक की शूटिंग के वक्त तापसी पन्नू ने एक बिहाइंड द स्क्रीन वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो सॉमरसॉल्ट करती नजर आई थीं। तापसी ने बताया था कि यह सॉमरसॉल्ट दरअसल उनके कोच संदीप सिंह की तरफ से दी गई सजा थी। तापसी ने बताया था कि प्रिपरेशन क्लास मिस करने की वजह से उन्हें ये सजा दी गई थी।

तापसी ने कहा था कि हॉकी की दुनिया में सॉमरसॉल्ट को बाजियां कहा जाता है। लेकिन, बचपन में वह जब दिल्ली में अपने घर पर थीं, तब इसे वह गुलाटियां कहती थीं। हॉकी की दुनिया में इसे सजा कहा जाता होगा, लेकिन घर पर यह मस्तीवाली चीज होती थी। मैं बहुत ज्यादा एक्टिव थी इसलिए ऐसी मस्तियां बहुत करती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Actor Dev's Fan Loves Him For His Spirit

Tue Jul 14 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: বিশেষ বান্ধবী রুক্মিনী মৈত্রের প্রতি ভালবাসা প্রকাশ করেছিলেন দেব। প্রিয় বান্ধবীকে উদ্দেশ্য করে কয়েক লাইন কবিতাও লিখে ফেলেন দেব।  রুক্মিনী নিজের ওয়ালে দেবের সেই কবিতা শেয়ার করার পরই ট্রোলের মুখে পড়েন সাংসদ অভিনেতা। আরও পড়ুন : সুশান্তের মৃত্য়ুর এক মাস পূর্ণ, প্রিয় মানুষের স্মৃতিতে প্রথম পোস্ট অঙ্কিতার তবে দেবের কবিতা দেখে […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts