Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 15 Unlock 2 Day Fifteen, Coronavirus In Assam, Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World – Coronavirus Updates : असम में 859 नए मामले, नागालैंड के डिप्टी सीएम ने भी कराया टेस्ट

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,06,752 हो गई है। जिनमें से 3,11,565 सक्रिय मामले हैं, 5,71,460 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स… 

लाइव अपडेट

08:15 AM, 15-Jul-2020

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 105 नए मामले

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,379 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 105 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें बिलासपुर, सुकमा और नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से नौ, बलरामपुर से आठ मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अब तक इस वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है।

07:55 AM, 15-Jul-2020

कोविड-19 रोगियों की देखभाल को लेकर दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया परामर्श

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों को कोविड-19 रोगियों को भर्ती करने में कम से कम समय लेने और प्रत्येक गंभीर रोगी के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी तैनात करने को कहा। सरकार ने भर्ती के दौरान उच्च जोखिम वाले रोगियों को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा है।

07:18 AM, 15-Jul-2020

मिजोरम में पांच नए मामले

राज्य में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है। इनमें से 79 सक्रिय मामले हैं और 159 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। -जोरमथांगा, मुख्यमंत्री, मिजोरम
 

05:58 AM, 15-Jul-2020

पश्चिम बंगाल: अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए यज्ञ किया

अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने कोविड19 के संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए आसनसोल में ‘यज्ञ’ का आयोजन किया। एक प्रशंसक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हम अमिताभ जी के कोरोना से संक्रमित होने को लेकर चिंतित हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वह और उनसे जुड़े सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।

05:35 AM, 15-Jul-2020

जम्मू और कश्मीर: पर्यटकों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

राज्य सरकार ने 14 जुलाई से प्रदेश में पर्यटन को फिर से खोलने की अनुमति दी है। पहले चरण में हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों ने होटल बुकिंग और वापसी की टिकट कराई है। उन्हें आगमन पर अनिवार्य रूप से कोविड19 के टेस्ट से गुजरना होगा। -एनए वानी, निदेशक, कश्मीर पर्यटन 

03:22 AM, 15-Jul-2020

दिल्ली: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरू की मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गुरु हर कृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर कोविड19 के मरीजों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 12 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

02:41 AM, 15-Jul-2020

टेक्सास में 10 हजार से ज्यादा मामले

टेक्सास में कोरोना के 10,745 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 275,058 हो गई है। कोविड-19 की वजह से अब तक यहां 3,322 लोगों की मौत हुई है। 

02:14 AM, 15-Jul-2020

ब्राजील में 24 घंटे में 41 हजार से अधिक नए मामले

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,857 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 1,926,824 हो गई है। बता दें कि ब्राजील कोरोना वायरस से दुनिया में दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

01:50 AM, 15-Jul-2020

अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई

कोरोनावायरस के चलते अफगानिस्तान में 1 करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। संस्था सेव द चिल्ड्रन के मुताबिक, काबुल में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है।

01:34 AM, 15-Jul-2020

रूस : 24 घंटे में 6,248 नए मामले, 175 की मौत

रूस में मंगलवार को 6,248 नए मामले सामने आए और 175 लोगों की जान गई। देश में संक्रमण के मामले 7.39 लाख के पार हैं। 

01:05 AM, 15-Jul-2020

नागालैंड हाउस में ड्राइवर को कोरोना, डिप्टी सीएम ने भी कराया टेस्ट

दिल्ली में नागालैंड हाउस में एक ड्राइवर के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, दो मंत्री और एक विधायक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। -अधिकारी

12:56 AM, 15-Jul-2020

बिहार में 10 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच

बिहार में आज (14 जुलाई को) कोरोना के 10 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है। -मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

12:32 AM, 15-Jul-2020

बिहार में रिकवरी रेट 70 फीसदी

बिहार में कोविड19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन बहुत से लोग ठीक हो रहे हैं। राज्य में रिकवरी रेट करीब 70 फीसदी है, यह राष्ट्रीय औसत जो कि करीब 62 फीसदी है से अधिक है। हालांकि, हमने लॉकडाउन के माध्यम से प्रसार श्रृंखला को तोड़ने का प्रयास जरूर किया है। -मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

12:21 AM, 15-Jul-2020

Coronavirus : असम में 859 नए मामले, नागालैंड के डिप्टी सीएम ने भी कराया टेस्ट

असम: 859 नए मामले सामने आए
राज्य में 14 जुलाई को कोरोना के 859 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 627 मामले गुवाहाटी के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,666 हो गई है। इनमें से 12,173 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 6,444 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री

यहां पढ़ें 14 जुलाई (मंगलवार) के सभी अपडेट्स


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ekta Kapoor shares happy pictures with Sushant Singh Rajput; says she will make a wish when she sees a shooting star : Bollywood News

Wed Jul 15 , 2020
It has been a month since Bollywood actor Sushant Singh Rajput passed away. Several celebrities including Rhea Chakraborty, Ankita Lokhande and Mukesh Chhabra took to social media to remember the late actor. Ekta Kapoor also took to her Instagram account and shared some of her fond memories with the actor. […]

Breaking News