- तेजस्वी ने कहा- बीजेपी के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे हैं
- भाजपा कार्यालय को नहीं बचा पाए तो आम आदमी को क्या बचाएंगे
दैनिक भास्कर
Jul 15, 2020, 11:52 AM IST
पटना. बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नेता, ऑफिसर और डॉक्टर के साथ आमलोग बड़ी संख्या में कोरोना के शिकार हो रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18853 हो गई है।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया तो तेजस्वी ने इसपर तंज कसा।
तेजस्वी ने ट्वीट किया कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधायकों समेत कई बड़े नेता संक्रमित हैं। बीजेपी के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे हैं। इनके ऐसे नाकारा स्वास्थ्य मंत्री हैं कि अपने उपमुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी कार्यालय को ही कोरोना से नहीं बचा पाए तो बिहार और आम आदमी को क्या बचाएंगे?
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विधायकों समेत कई बड़े नेता संक्रमित है। बीजेपी के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे है। इनके ऐसे नाकारा स्वास्थ्य मंत्री है कि अपने उपमुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी कार्यालय को ही कोरोना से नहीं बचा पाए तो बिहार और आम आदमी को क्या बचाएँगे?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 15, 2020
