शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक पिंजरे से मुक्त करने की जरूरत : राज्यपाल

कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा है कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक पिंजरे से मुक्त करने की जरूरत है। उन्होंने एक ट्वीट किया है। इसमें आज विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ होने वाली अपनी वर्चुअल रैली का जिक्र किया है। 

राज्यपाल ने लिखा है कि कुलाधिपति के तौर पर उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई है। इसमें अगर बंगाल के कुलपति शामिल नहीं होंगे तो पूरे देश में गलत संदेश जाएगा। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने दिया है। 

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि राज्यपाल ने इस बाबत राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को पहले भी चिट्ठी लिखी है और बात भी किया है। इसलिए इस मामले में वह मदद नहीं कर सकती हैं। इसीको लेकर राज्यपाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि छात्रों की भलाई को प्राथमिकता देनी होगी। वर्चुअल मीटिंग में कुलपतियों का शामिल होना जरूरी है। छात्रों की शिक्षा और बेहतरी को सकारात्मक रूप में देखना होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह ध्यान रखना चाहिए कि शिक्षा और शिक्षण संस्थान राजनीतिक पिंजरे से आजाद होने चाहिए। 

यह खबर भी पढ़े: सचिन पायलट ने कहा- वो अब भी कांग्रेस में, उनका विरोध पार्टी के नहीं गहलोत के खिलाफ

यह खबर भी पढ़े: कई बीमारियों का काल है सेव की तरह दिखने वाला ये फल, जानिए इसके बेशकीमती फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Another crew member of Bhabhiji Ghar Par Hain tests positive for Coronavirus : Bollywood News

Wed Jul 15 , 2020
The shoot for Bhabhiji Ghar Par Hain had only recently begun and the show has hit a couple of roadblocks already. The crew members’ have been reduced to a mere crowd of 40 people on the sets as a precautionary measure and have been asked to wear protective gear at […]

Breaking News

Recent Posts