न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:17 PM IST
विकास स्वरूप, सचिव, विदेश मंत्रालय (पश्चिम)
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
An important outcome of the Summit is the decision to establish a high-level dialogue at level of the ministers
to guide the development of trade relations as well as trade&investment agreements in the context of trade&investment agreement: Secretary-West, MEA on India-EU Summit pic.twitter.com/7iZUp3fbQh— ANI (@ANI) July 15, 2020
विदेश मंत्रालय के सचिव विकास स्वरूप (पश्चिमी) ने कहा कि 15वां भारत-ईयू शिखर सम्मेलन पूरा हो गया है। यूरोपीय संघ के साथ हमारे संबंध बहुत सक्रिय हैं। हमारे संबंध एक तरह से सभी आयामों को समाहित करते हैं। वस्तुओं को लेकर 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा व्यापार के साथ यूरोपीय यूनियन हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हमारे बीच लगभग 40 बिलियन डॉलर का सेवा व्यापार भी है।
स्वरूप ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है, जिसका कुल संचयी निवेश 91 बिलियन डॉलर से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया था। इसमें दोनों पक्षों के नेताओं के बीच आपसी सम्मान और प्रशंसा दर्शित हुई, जो उनके पिछले संबंधों की एक बानगी थी। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया।
EU is one of the largest investors in India with cumulative investment of over US$ 91 Billion. The summit was held in a very cordial atmosphere marked by mutual respect & appreciation between the leaders which has been a hallmark of past interactions between them: Vikas Swarup https://t.co/DUpU1EMuye
— ANI (@ANI) July 15, 2020
