सिर्फ दो नंबर कम आने के कारण परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुई छात्रा, गमछे का फंदा बनाकर की आत्महत्या

श्रीरामपुर (हुगली)  जिले के श्रीरामपुर थाना अंतर्गत बैद्यवाटी के जेएन गुप्ता लेन की निवासी एक माध्यमिक की छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर बुधवार को आत्महत्या कर ली। मृत छात्रा की पहचान अर्पिता जाना (17) के रुप में हुई है। उसने चारुशिला बोस बालिका विद्यालय से इस बार माध्यमिक की परीक्षा दी थी। उसके पिता पांचू गोपाल जाना पेशे से रंग मिस्त्री हैं और उसकी मां एक निजी कंपनी में काम करती है।

सूत्रों के अनुसार अर्पिता की दीदी ने भी इस वर्ष माध्यमिक की परीक्षा दी थी। बुधवार सुबह जब माध्यमिक का परीक्षा फल घोषित हो गया तो अर्पिता ने ऑनलाइन अपना परीक्षाफल देखा। सिर्फ दो नंबर कम आने के कारण वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थी। घर में अर्पिता और उसकी बड़ी बहन ने थोड़ी देर बातचीत की उसके बाद अर्पिता की बड़ी बहन अर्पिता को घर में अकेला छोड़कर कहीं चली गई। इसी दौरान अर्पिता ने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। पड़ोसियों को जब अर्पिता को गमछे से लटका देखा तो तुरंत उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास गए जहां से डॉक्टर ने उन्हें अर्पिता को श्रीरामपुर वाल्श अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया। श्रीरामपुर वाल्श अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने अर्पिता को मृत घोषित कर दिया।

इस खबर के फैलने के बाद से ही इलाके में शोक है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। 

 

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान हाईकोर्ट में कोरोना संक्रमण: इस सप्ताह नहीं होगी सुनवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

More than 150 countries engaged in COVID-19 vaccine global access facility

Wed Jul 15 , 2020
Seventy-five countries submit expressions of interest to COVAX Facility, joining up to 90 further countries which could be supported by the COVAX Advance Market Commitment (AMC) The COVAX Facility, and the AMC within it, is designed to guarantee rapid, fair and equitable access to COVID-19 vaccines for every country in […]

Breaking News

Recent Posts