India Has Asked Pakistan To Give Unconditional Access To Kulbhushan Jadhav According To Sources – कुलभूषण जाधव मामला: भारत ने पाकिस्तान से बिना शर्त पहुंच देने को कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:45 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान से कहा है कि वो बिना किसी शर्त के जेल में कैद भारतीय नागरिक और पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से बातचीत करने का मौका दे। यह जानकारी सूत्रों द्वारा दी गी है। इससे पहले भारत ने कहा था कि वो इस मामले में कानूनी विकल्पों को टटोल रहा है। 

दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि सैन्य अदालत से मौत की सजा पाए जाधव ने पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया है। हालांकि भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान पलट गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जाधव को मौत की सजा के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है।
 
यह भी पढ़ें- जाधव मामला: आईसीजे ने पाक को लताड़ा, वियना संधि के उल्लंघन का पाया दोषी

बिना शर्त मिलनी चाहिए राजनयिक पहुंच: अरविंद सिंह
कुलभूषण जाधव के बचपन के दोस्त अरविंद सिंह ने कहा, ‘पिछली बार उन्होंने जो किया वह उनकी मां, पिता और पत्नी के लिए अपमानजनक था और यह संपूर्ण रूप से भारत के लिए भी अपमानजनक था। इसलिए हम चाहते हैं कि राजनयिक पहुंच बिना शर्त के होनी चाहिए।’

मामले में अब तक क्या हुआ
कुलभूषण जाधव 2016 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि जाधव एक जासूस हैं। हालांकि भारत कई बार इस दावे को नकार चुका है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तीन मार्च 2016 को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में बलूचिस्तान से जाधव को गिरफ्तार किया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) में 2017 को इस मुद्दे को उठाया था। पिछले साल जुलाई में अदालत ने पाकिस्तान से कहा था कि वो कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दे और फांसी की सजा पर दोबारा विचार करे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

বাংলার শিক্ষাক্ষেত্রে বর্তমান অবস্থা অভূতপূর্ব! রাজ্যকে তীব্র কটাক্ষ রাজ্যপালের

Thu Jul 16 , 2020
তিনি বলেন, “উপাচার্যদের নিয়োগপত্র বাতিল করার ক্ষমতা রয়েছে রাজ্যপালের। রাজ্য সরকারের শুভবুদ্ধির উদয় হোক।” Source link

Breaking News

Recent Posts