Central Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri Addresses Media Live Updates Vande Bharat Mission Covid 19 – अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर अमेरिका और फ्रांस के साथ हुआ द्विपक्षीय समझौता : पुरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:11 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को वंदे भारत मिशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को दोबारा शुरू करने को लेकर जानकारी दी।

पुरी ने बताया कि एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानों का संचालन करेगी। इसके अलावा अमेरिका की यूनवाइटेड एयरलाइन की 18 उड़ानें 17 से 31 जुलाई के बीच भारत आएंगी। 

अमेरिकी विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस 17 से 31 जुलाई तक भारत और अमेरिका के बीच 18 उड़ानें संचालित करेगी। यूनाइटेड एयरलाइंस दिल्ली और नेवार्क के बीच रोज जबकि दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी।

ब्रिटेन और जर्मनी के साथ भी जल्द होगा समझौता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ भी ऐसा ही समझौता करना चाहता है जिसके बाद दिल्ली-लंदन के बीच रोज दो उड़ानें संचालित होंगी। जर्मनी की लुफ्तांसा एयरलाइन के साथ समझौता लगभग होने वाला है। हम उसके अनुरोध को अनुमति देने की प्रक्रिया में हैं।

पुरी ने कहा कि हमारे पास अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहुत मांग आ रही है, लेकिन हमें सावधान रहना होगा। हमें उतनी ही उड़ानों को अनुमति देनी होगी, जिनका हम आसानी से प्रबंधन कर सकते हैं। बता दें कि देश में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

समझौते के तहत भारत से एअर इंडिया के विमान फ्रांस और अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे। यह दो देशों के बीच ऐसी द्विपक्षीय व्यवस्था है जिसके तहत दोनों देशों की विमानन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। 

दीपावली तक संचालित होने लगेंगी आधी से ज्यादा घरेलू उड़ानें

पुरी ने कहा, ‘हम यह मान कर चल रहे हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार से पहले देश में जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन हो रहा था उसका करीब 55 से 60 फीसदी उड़ानों का संचालन इस साल दीपावली तक होने लगेगा।’

वंदे भारत मिशन को लेकर पुरी ने कहा कि अब तक दो लाख 80 हजार भारतीयों को विदेशों से वापस लाया गया है। दुबई और यूएई से बड़ी संख्या में भारतीय को स्वदेश लाया गया। वहीं, अमेरिका से 30 हजार भारतीयों को इस मिशन के तहत वापस लाया गया है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Adhyayan Summan confirms he’s not going to be a part of Salman Khan’s Bigg Boss 14 : Bollywood News

Thu Jul 16 , 2020
With the news of Salman Khan’s Bigg Boss 14 airing in September doing rounds, a lot of rumours around the potential participants have surfaced, too. The last season was surely a hit with Sidharth Shukla and Asim Riaz walking out as the winner and runner-up respectively. This time too, the […]

Breaking News

Recent Posts