CM ममता के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- मुख्यमंत्री मदद मांगें, केंद्र सरकार देने के लिए तैयार

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार पर कोरोना मामले में मदद नहीं देने के आरोप पर पलटवार करते हुए केंद्रीय महिला और बाल कल्याण राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को हर समय मदद देने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल को जरूरत है, तो मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से मदद मांगें। जरूर मदद मिलेगी। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है और ना ही राजनीतिक लाभ और नुकसान देखने का समय है, लेकिन मुख्यमंत्री अहं की राजनीति कर बंगाल का नुकसान कर रही हैं।

देवश्री ने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही कोरोना मामले में देश के सभी राज्यों को मदद कर रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही है, लेकिन ममता बनर्जी ने आरंभ से ही “युद्धम देही, रणम देही” की भूमिका अपना ली है और लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को महत्व नहीं दिया है। बंगाल में लॉक डाउन का भी पालन नहीं किया गया। अब लॉक डाउन के नाम पर भी राजनीति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों की दृष्टि घुमाने की कोशिश की गयी। इस कारण आज बंगाल में कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया है। राज्य सरकार स्थिति पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने कहा आरंभ में मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोना को तकिया बनाकर रखें और अब कह रही हैं कि उनके हाथों में कोई मैजिक नहीं है। इससे साफ साबित होता है कि एक प्रशासक के रूप में मुख्यमंत्री पूरी तरह से विफल रही हैं। केंद्र सरकार का विरोध उनका स्वभाव बन गया है और अपने स्वभाव के अनुरूप उन्होंने कोरोना के मद्देनजर आयी केंद्रीय टीम का भी विरोध किया। उसके दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लगता है कि इससे प्रधानमंत्री मोदी को क्रेडिट मिल जायेगा। इसलिए वह केंद्र सरकार के निर्देशों की अवहेलना करती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना अस्पताल और वेबसाइट में दिये गये सीट की संख्या में कोई तालमेल नहीं है। इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन कहीं इलाज नहीं हो रहा है।

राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री के टकराव पर देवश्री ने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है और संघीय ढांचा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री को इस पद का सम्मान करना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़े: रायसेन/ कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के घर चोरों का धावा, ले भागे घर का सामान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Siliguri wears deserted look on Day 3 of seven-day lockdown

Fri Jul 17 , 2020
Siliguri (West Bengal) [India], July 17 (ANI): The streets in most parts of Siliguri in West Bengal wore a deserted look as several wards of the Darjeeling district entered the third day of the seven-day lockdown on Friday. Sanitation exercises are also been carried out in several parts of the […]

Breaking News

Recent Posts