बंगाल में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में करीब 1900 लोग पाए गए पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 1894 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 38011 हो गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महज तीन दिन के अंदर संक्रमण का आंकड़ा तीन गुना हो गया है जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। 

corona

हालांकि 24 घंटे में 838 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 22253 हो गई है। 26 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1049 पर पहुंची है। एक्टिव लोगों की संख्या 14709 पर पहुंच गई है। स्वस्थ होने वालों की दर भी लगातार घटने लगी है। 10 दिन पहले बंगाल में रिकवरी रेट 66 फीसदी के पार था जो अब गिरकर 58.54 फ़ीसदी पर पहुंच गया है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कुल 13240 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। 

corona

राज्य में अब तक कुल 676348 लोगों के सैंपल जांचे चुके हैं, जिनमें से 5.62 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के कुल 54 लेबोरेटरी में कोरोना की जांच हो रही है। उल्लेखनीय है कि जुलाई महीने के शुरुआत में कोरोनावायरस का नियमित आंकड़ा 500 से 600 के अंदर रह रहा था जो अब सीधे बढ़कर 1900 के करीब पहुंच गया है जो चिंता का‌ सबब है।

यह खबर भी पढ़े: जयवर्धन ने उठाया सवाल: जो कांग्रेस सरकार में सडक़ों पर उतरने की बात कहते थे, वह अब कहां है?

यह खबर भी पढ़े: चोरी का आरोप लगाकर युवक से हुई लिंचिंग, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही सांसे, दो गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The latest list of participants of the WHO Chemical Risk Assessment Network

Fri Jul 17 , 2020
The WHO Chemical Risk Assessment Network was recently joined by new institutions. As of 1 July 2020 the WHO Chemical Risk Assessment Network counts 90 institutions participating from 53 Member States. Read more about the Network Source link

Breaking News

Recent Posts