खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,03,832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 6,35,757 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक 25,602 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़िए हर अपडेट्स…
लाइव अपडेट
11:37 PM, 17-Jul-2020
गोवा के मडगांव में डॉक्टरों का कमाल
गोवा के मडगांव में आज डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास से बिल्कुल स्वस्थ हो गई। अस्पताल के अनुसार महिला कोरोना के साथ-साथ डिमेंशिया और कुपोषण जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। लेकिन डॉक्टरों के सूझबूझ से महिला की जान बच गई।
A 90-yr-old woman discharged today after a successful recovery from #COVID19. She was at Margao COVID Hospital for 23 days.She was critical at admission time, was suffering from dementia&malnutrition but steadily improved under treatment&care of doctors&staff: Goa Information Det
— ANI (@ANI) July 17, 2020
11:11 PM, 17-Jul-2020
झारखंड में आज कोरोना के 291 नए मामले, चार की मौत
झारखंड में आज कोरोना के 291 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 5096 हो गई है और मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।
10:09 PM, 17-Jul-2020
मध्यप्रदेश में आज 704 नए मामले, नौ की गई जान
गोवा में 196 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 196 नए मामले दर्ज किए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3304 हो गई है, जिनमें 1946 लोग ठीक हो चुके हैं, 1337 मामले सक्रिय हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 601 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 601 नए मामले सामने आए। इनमें से 137 मामले जम्मू से और 464 मामले कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 12757 हो गई है।
09:25 PM, 17-Jul-2020
अहमदाबाद में 184 मामले, पांच की मौत
राजस्थान में संक्रमण के 615 नए मामले, आठ की मौत
राजस्थान में आज संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 27789 हो गई है। इनमें 6617 मामले सक्रिय हैं और मौत का आंकड़ा 546 हो गया है।
गुजरात में संक्रमण के 949 नए मामले, 17 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 949 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 46,516 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2108 हो गया है।
बीमारी फैल चुकी है- पिनराई विजयन
तिरुवनंतपुरम जिले के कई इलाकों में कोरोना के काफी मामले आ रहे हैं। यह संकेत है कि बीमारी फैल चुकी है। हम यह कह सकते हैं कि इन इलाकों में सामुदायिक प्रसार है। सरकार इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हर कदम उठा रही हैः केरल सीएम पिनराई विजयन
09:00 PM, 17-Jul-2020
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 36 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1800 हो गई है। इनमें 637 सक्रिय मामले हैं और 1163 लोग ठीक हो चुके हैं।
08:15 PM, 17-Jul-2020
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1894 नए मामले, 26 की मौत
हरियाणा में आज 795 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 795 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 24797 हो गई है।
चुनाव आयोग ने मांगे सुझाव
चुनाव आयोग (ECI) ने कोरोना महामारी के समय चुनाव प्रचार और जनसभाओं पर राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
राज्य में सभी बैंक शनिवार को बंद रहेंगे
केरलः कोरोना महामारी के मद्देनजर दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राज्य में सभी बैंक शनिवार को बंद रहेंगे।
08:04 PM, 17-Jul-2020
कोलकाता हवाई अड्डे पर इन छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से उड़ानों के आगमन पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है: कोलकाता हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल
The temporary restriction on the arrival of flights to Kolkata Airport from 6 cities — Delhi, Mumbai, Pune, Chennai, Nagpur & Ahmedabad has been extended upto 31st July: Kolkata Airport #WestBengal
— ANI (@ANI) July 17, 2020
सिंगापुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 327 नए मामले सामने आये जिसमें से नौ मामले सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने के हैं जबकि बाकी डोरमेटरी में रहने वाले विदेशी कामगारों के हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
नेपाल में पांच अगस्त से विमान सेवा बहाल करने की योजना
नेपाल सरकार देश में कोविड-19 से उपजी स्थिति में लगातार सुधार के मद्देनजर अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने की योजना बना रही है। मंत्री योगेश भट्टराई के नजदीकी एक अधिकारी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय पांच अगस्त से घरेलू उड़ानें और 17 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
ब्रिटेन के पीएम ने नियोक्ताओं के लिए जारी किए लॉकडाउन के दिशा निर्देश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने काम पर वापस लौटने का संदेश देते हुए, कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों में ढील देने को लेकर शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी किए जिनके तहत नियोक्ताओं को और अधिकार दिए जाएंगे जिससे वे अपने कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर एक अगस्त से कार्यालय आने को कह सकेंगे।
07:52 PM, 17-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज 8308 नए मामले, 258 लोगों की मौत
कर्नाटक में आज 3693 नए मामले, 115 लोगों की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 3693 नए मामले सामने आए और 115 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 55115 हो गई है। इनमें 20757 लोग ठीक हो चुके हैं और 1147 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
07:40 PM, 17-Jul-2020
दिल्ली में आज को कोरोना के 1462 नए मामले, 26 लोगों की गई जान
दिल्ली में आज को कोरोना के 1,462 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1.2 लाख से ज्यादा हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,571 हो गया है।
07:35 PM, 17-Jul-2020
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 120 नए मामले
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4102 हो गई है।
07:26 PM, 17-Jul-2020
सभी लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा
झारखंड आने या वहां से जाने वाले सभी लोगों को झारखड सरकार की वेबसाइट पर रवाना होने से पहले रजिस्तर करना होगा। ज्यादा लेट होने की स्थिति में आने वाले दिन तक तक हर हाल में रजिस्टर करवाना होगा। रेल, रोड या हवाई मार्ग से आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा। सरकारी गाइडलाइन का करना होगा पालनः झारखंड सरकार
07:09 PM, 17-Jul-2020
तमिलनाडु में आज संक्रमण के 4538 नए मामले, 79 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज संक्रमण के 4538 नए मामले दर्ज किए गए और 79 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,60,907 हो गई है, जिनमें 47782 मामले सक्रिय हैं, 110807 लोग ठीक हो चुके हैं और 2315 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
07:01 PM, 17-Jul-2020
Center to send a special team to assess #COVID19 situation in Bihar and extend all necessary help to the State Government. pic.twitter.com/sKHw6CxII5
— ANI (@ANI) July 17, 2020
06:31 PM, 17-Jul-2020
नवी मुंबईः क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ बलात्कार
नवी मुंबई के एक क्वारंटीन सेंटर में कल रात एक 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ बलात्कार किया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया हैः पुलिस अधिकारी अशोक राजपूत, पनवेल पुलिस स्टेशन, महाराष्ट्र
06:29 PM, 17-Jul-2020
केरल में आज कोरोना के 791 नए मामले
केरल में आज कोरोना के 791 नए मामले सामने आए, 133 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गईः मुख्यमंत्री पिनारई विजयन
06:18 PM, 17-Jul-2020

06:09 PM, 17-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 18 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1402 हो गई है। इनमें 383 मामले सक्रिय हैं, 995 लोग ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो गई है।
06:04 PM, 17-Jul-2020
कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने कहा है कि बंगलूरू में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया है। बता दें कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शहर में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। शहर में लॉकडाउन 14 जुलाई रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।
05:53 PM, 17-Jul-2020
पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने दी कोरोना को मात
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से स्वस्थ हो गये हैं और इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाये जाने के दो सप्ताह बाद उन्होंने आधिकारिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आपकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं भाग्यशाली हूं कि कोविड के बाद आज (शुक्रवार) कार्यालय में वापसी कर रहा हूं।’ कुरैशी ने महामारी से निपटने में पाकिस्तान की स्वास्थ्य प्रणाली की सराहना की।
05:48 PM, 17-Jul-2020
मुंबई के धारावी में 10 नए मामले
मुंबई के धारावी में 10 नए मामले सामने आए। इसी के साथ क्षेत्र में कुल मामलों की संख्या 2438 हो गई है, जिनमें 102 मामले सक्रिय हैं।
05:41 PM, 17-Jul-2020

05:11 PM, 17-Jul-2020
चंडीगढ़ में आज संक्रमण के 25 नए मामले
चंडीगढ़ में आज संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 660 हो गई है। इनमें 169 सक्रिय मामले हैं और 480 लोग ठीक हो चुके हैं।
04:41 PM, 17-Jul-2020
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज कोरोना के 129 नए मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज कोरोना के 129 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5761 हो गई है, जिनमें 4139 लोग ठीक हो चुके हैं।
04:22 PM, 17-Jul-2020
अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की सबसे अधिक जांच हुई
कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वाधिक 4.2 करोड़ नमूनों की जांच अमेरिका ने की है, इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
04:12 PM, 17-Jul-2020
चीन ने हांगकांग से आने वाले लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए
हांगकांग से चीन आने से पहले अब लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने का प्रमाणपत्र देना होगा और इसके साथ ही 14 दिन तक पृथक भी रहना होगा।
04:07 PM, 17-Jul-2020
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1733 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1733 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 16445 हो गई है। 27,634 लोग ठीक हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या 1084 हो गई है।
04:05 PM, 17-Jul-2020
6.35 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 3,42,756 हैं। 6.35 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जनसंख्या के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश में 10 लाख की आबादी पर केवल 727.4 मामले हैं।
03:59 PM, 17-Jul-2020
ओडिशा सरकार का एलान
ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि अगर ड्यूटी के दौरान किसी आंगनवाड़ी वर्कर की कोरोना से मौत हो जाती है तो उसके पति या परिवार के किसी सदस्य को 7,500 रुपये प्रति महीने तबतक मिलते रहेंगे जबतक उनकी उम्र 60 साल पूरी नहीं हो जाती है।
03:54 PM, 17-Jul-2020
ब्राजील में कोरोना के मामले 20 लाख के पार, 76000 लोगों की मौत
ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार पहुंच गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 76,000 हो गई है। ब्राजील में कोविड-19 का पहला मामला मई में सामने आया था
03:43 PM, 17-Jul-2020
केंद्रीय दल ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए सूरत का दौरा किया
केंद्र सरकार के चार सदस्यीय दल ने सूरत में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए शुक्रवार को शहर का दौरा किया। सूरत गुजरात में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र यानी नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। टीम के एक सदस्य एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भरोसा जताया कि अहमदाबाद की तरह सूरत में भी इस संक्रमण को काबू में कर लिया जाएगा।
03:38 PM, 17-Jul-2020
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2085 नए मामले, 49 की मौत
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,085 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,59,999 हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,475 हो गया है। गई। देश में अब तक 1,83,737 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
03:07 PM, 17-Jul-2020
उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन लागू होगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
To curb the spread of #COVID19, it has been decided to impose lockdown on Saturdays and Sundays in the state. Guidelines for the same to be issued soon: Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat (File pic) pic.twitter.com/zoWdVRdSvT
— ANI (@ANI) July 17, 2020
02:54 PM, 17-Jul-2020
आंध्र प्रदेश में 2602 नए मामले
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 2602 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या 40,646 हो गई है। इसमें से 20,298 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं, 534 लोगों की मौत हुई है।
02:47 PM, 17-Jul-2020
तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के करीब 140 कर्मचारियों को 11 जून से अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। टीटीडी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते 11 जून को मंदिर पुन: खोला गया था।
टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि संक्रमित लोगों में 14 अर्चक (पुजारी), लड्डू बनाने वाली रसोई के 16 कर्मी और 56 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 140 संक्रमितों में से 70 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और शेष का उपचार चल रहा है।
02:38 PM, 17-Jul-2020
भारत बायोटेक के द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन (कोवैक्सीन) का रोहतक पीजीआई में मानव परीक्षण शुरू हो गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी ने वैक्सीन को बहुत अच्छी तरह से सहन किया है। इसका कोई दुष्परिणाम देखने को नहीं मिला है।
Human trial with Corona vaccine (COVAXIN) of Bharat Biotech started at PGI Rohtak today. Three subjects were enrolled today. All have tolerated the vaccine very well. There were no adverse efforts: Anil Vij, Haryana Health Minister #COVID19 pic.twitter.com/uqQSpjKd4K
— ANI (@ANI) July 17, 2020
02:06 PM, 17-Jul-2020
तमिलनाडु की श्रम मंत्री नीलोफर कफील कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह राज्य में संक्रमित होने वाली वाली चौथी मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कफील के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने फोन पर मंत्री से बात की और उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
01:50 PM, 17-Jul-2020
चीन की सरकार को कोरोना के फैलने के बारे में पता था: पोम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पेश की जा रही चुनौतियों का जवाब दे। पोम्पियो ने कहा कि दुनिया को बताने से काफी पहले ही चीन की सरकार को कोरोना वायरस के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने के बारे में पता था।
01:08 PM, 17-Jul-2020
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 159 नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 542 हो गई है। वहीं 159 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 27,333 हो गए, जिनमें से 6,763 लोगों का इलाज जारी है।
12:50 PM, 17-Jul-2020
पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91 नए मामले सामने आए हैं, जबिक 3 लोगों मौत हुई है। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या 1832 हो गई है। वहीं, इसमें से 1014 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि 25 लोगों की वायरस से मौत हुई है।
Puducherry reported 91 new COVID-19 cases and three deaths in the last 24 hours, taking total number of cases to 1,832 including 1,014 recoveries and 25 deaths: Puducherry Health Department pic.twitter.com/J4803VaG7F
— ANI (@ANI) July 17, 2020
12:43 PM, 17-Jul-2020
असम में कोविड देखभाल केंद्र से बाहर निकले 100 मरीज, राजमार्ग अवरुद्ध किया
असम के कामरूप जिले में एक कोविड देखभाल केंद्र से करीब 100 मरीज बाहर निकल आए और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 अवरुद्ध करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त भोजन और पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
12:31 PM, 17-Jul-2020
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के दौरान देशभर में प्रवासी मजदूरों द्वारा उठाई गई परेशानियों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई को 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।
Supreme Court adjourns for July 24 the hearing on 24 PILs over the ‘miseries & difficulties’ being faced by migrants labourers across the country following COVID-19 induced lockdown.
— ANI (@ANI) July 17, 2020
12:26 PM, 17-Jul-2020
इंडिगो ने एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प पेश किया
इंडिगो ने शुक्रवार को एक ऐसी योजना शुरू की, जिसके तहत जो लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, वे एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करा सकते हैं। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत का 25 प्रतिशत तक होगा। यह पेशकश 24 जुलाई 2020 से प्रभावी है।
12:11 PM, 17-Jul-2020
कर्नाटक के मल्लेश्वरम में आज सुबह पांच बजे केसी जनरल अस्पताल में एक कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंगलूरू (उत्तर) के पुलिस उपायुक्त ने इस बात की जानकारी दी।
Karnataka: A 60-year-old female COVID-19 patient died by hanging herself at KC General hospital, Malleshwaram around 5 am today, says the Deputy Commissioner of Police, Bengaluru (North)
— ANI (@ANI) July 17, 2020
11:33 AM, 17-Jul-2020
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों में 16 जुलाई से सात दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
West Bengal: Streets wear a deserted look in Siliguri as the city observes complete lockdown in view of rising cases of COVID-19.
Complete lockdown in 47 wards of Siliguri Municipal Corporation has been announced for 7 days, starting July 16. pic.twitter.com/5XAUBqGxr6
— ANI (@ANI) July 17, 2020
11:07 AM, 17-Jul-2020
पश्चिम बंगाल में इस साल कॉलेजों में ऑनलाइन माध्यम से होंगे दाखिले
पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए इस साल दाखिले ऑनलाइन माध्यम से होंगे और छात्रों को काउंसिलिंग या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जाएगा।
10:44 AM, 17-Jul-2020
ओडिशा में कोरोना के 718 नए मामले रिपोर्ट किए गए
ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कल राज्य में कोरोना वायरस के 718 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,110 हो गई। वहीं, ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या 5,124 है। विभाग ने बताया कि राज्य में कल तक कुल 3,69,738 परीक्षण किए गए हैं।
10:36 AM, 17-Jul-2020
कोरोना के मामले 10 अगस्त तक 20 लाख के पार हो जाएंगे, सरकार ठोस कदम उठाए: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि अगर कोविड-19 इसी तेजी से फैला तो 10 अगस्त तक संक्रमण के मामले 20 लाख के पार चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस महामारी को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि 10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।
10:20 AM, 17-Jul-2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि 16 जुलाई तक भारत में कोविड-19 के 1,30,72,718 नमूनों की जांच की गई है। इसमें से 3,33,228 नमूनों की जांच कल की गई।
1,30,72,718 samples tested for #COVID19 till 16th July, of these 3,33,228 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/u2zE5PcVwk
— ANI (@ANI) July 17, 2020
10:03 AM, 17-Jul-2020
ब्राजील में कोरोना के मामले 20 लाख के पार, 76000 लोगों की मौत
ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार पहुंच गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 76,000 हो गई है। ब्राजील में कोविड-19 का पहला मामला मई में सामने आया था। संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंच गए हैं और 76,000 लोगों की इससे जान गई है।
09:44 AM, 17-Jul-2020
कोरोना वायरस टीके के संबंध में अच्छी खबर
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने बताया कि कोरोना वायरस टीके के संबंध में अच्छी खबर मिल रही है। उन्होंने बताया कि मॉडर्ना द्वारा जिस टीके का परीक्षण किया जा रहा है उसके शोध में शामिल 45 लोगों पर अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जुलाई के अंत तक इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण होने की उम्मीद है जिसमें 30,000 लोगों को शामिल किया जाएगा। मैकनेनी ने बताया कि कोविड-19 की उपचार पद्धति के संबंध में भी उत्साहजनक जानकारी मिली है।
09:34 AM, 17-Jul-2020
10 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है।
#COVID19 cases cross the 10 lakh mark in India with the highest single-day spike of 34,956 cases, and 687 deaths. Total positive cases stand at 10,03,832 including 3,42,473 active cases, 6,35,757 cured/discharged/migrated and 25,602 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/zSRgtW5iAy
— ANI (@ANI) July 17, 2020
09:28 AM, 17-Jul-2020
कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वाधिक 4.2 करोड़ नमूनों की जांच अमेरिका ने की है, इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के संबंध में, हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड जांच करने का ट्रंप प्रशासन का कदम पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा उठाए कदमों के ठीक विपरीत है।
09:08 AM, 17-Jul-2020
पूर्ण लॉकडाउन में पणजी में वीरान दिखीं सड़कें
गोवा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लागू किया गया है। शुक्रवार को राजधानी पणजी में सड़कें वीरान दिखाई दीं। राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच राज्य में जनता कर्फ्यू की घोषणा की है और सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
Goa: Streets in Panaji wear a deserted look as the state observes lockdown in view of rising cases of COVID-19.
The state government has announced ‘Janata Curfew’ between 8 pm and 6 am till August 10 and complete lockdown for three days on Friday, Saturday and Sunday this week. pic.twitter.com/P4HdKBH0Ml
— ANI (@ANI) July 17, 2020
07:57 AM, 17-Jul-2020
अमेरिका में 68,428 नए मामले, 974 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पिछले 24 में अमेरिका में कोरोना वायरस से 68,428 लोग संक्रमित हुए हैं और 974 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 35,60,364 हो गई है और 1,38,201 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।
07:10 AM, 17-Jul-2020
बंगलूरू : चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की बैठक
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने राज्य में कोविड-19 के परीक्षण और उपचार में शामिल निजी/सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की। बता दें कि राज्य में कोरोना के कुल 51,422 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19,729 मरीज ठीक हुए हैं और 1,032 लोगों की मौत हुई है।
06:21 AM, 17-Jul-2020
अमेरिका में 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा नए मामले
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 68,428 नए मामले दर्ज हुए हैं।
05:33 AM, 17-Jul-2020
गुजरात: सैनिकों को भेजीं राखियां
एक स्वयंसेवक हिमाली पटेल ने कहा कि हमें 12,000 से अधिक राखियां मिली हैं। कई एनआरआई ने भी देश में अपने प्रकोष्ठों के माध्यम से हमें राखी भेजी हैं। हम इन राखी को तिकोने बक्से में डालेंगे और सियाचिन, गलवां घाटी, कारगिल और सियाचिन में तैनात सैनिकों को भेजेंगे।
05:03 AM, 17-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश: हवाई सेवा शुरू
कुल्लू मनाली हवाई अड्डे पर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली से 12 यात्रियों को लेकर एक उड़ान यहां पहुंची और 2 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
04:48 AM, 17-Jul-2020
बिहार: पटना कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति
राज्य में 16 से 23 जुलाई तक लागू किए गए लॉकडाउन के तहत अधिकृत किए गए लोगों को पटना कोर्ट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी, जबकि अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
04:37 AM, 17-Jul-2020
केरल: 750 बिस्तर वाला कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 750 बिस्तर वाला कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित किया गया है।
04:08 AM, 17-Jul-2020
लखनऊ: नोटों को डिसइंफेक्ट करने और गिनने वाली मशीन बनाई
Lucknow:Anuj Sharma&his team at APJ Abdul Kalam Technical University claim they’ve developed currency note disinfection cum counting machine.He says,”It costed Rs 14-15 thousand to build prototype, can be slightly higher for commercial production as we’ll ensure quality.” (16.07) pic.twitter.com/6JyX63b7xh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 16, 2020
03:32 AM, 17-Jul-2020
कोरोना के खिलाफ ममता बनर्जी विफल: घोष
जब यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ने का समय है, तब (वह) राज्यपाल और केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं, पुलिस जिसे लोगों की सेवा में काम करना चाहिए, वह भाजपा के पीछे पड़ी है… उनके गुंडे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार रहे हैं। यहां तक कि विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। ममता बनर्जी विफल हैं। -दिलीप घोष, भाजपा प्रमुख, पश्चिम बंगाल
03:05 AM, 17-Jul-2020
तिरुवनंतपुरम: सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन
पेटोम में केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) में बने परीक्षा केंद्र के बाहर गुरुवार को छात्रों और उनके माता-पिता के इकट्ठा होने के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन किया गया।
02:36 AM, 17-Jul-2020
शिमला: कोरोना के खात्मे के लिए 55 लाख गायत्री मंत्र का जाप
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा की महिला इकाई की ओर से कोविड19 महामारी के खात्मे और विश्व में शांति के लिए आयोजित 55 लाख गायत्री मंत्र के जाप की पूर्णाहुति में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब को कोई टीका और दवा उपलब्ध ना हो तो ऐसी चीजें हमें संबल देती हैं।
01:36 AM, 17-Jul-2020
बिहार में 21 हजार से ज्यादा संक्रमित
बिहार में कोविड19 के 1,385 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 21,558 हो गई है। साथ ही 10 और लोगों की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
01:26 AM, 17-Jul-2020
असम में 892 नए मामले
राज्य में 16 जुलाई को कोविड19 के 892 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 20,646 हो गई है। इनमें से 13,554 मरीज ठीक हुए हैं और 7,039 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 50 लोगों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम
01:24 AM, 17-Jul-2020
राजस्थान: सख्ती बरतने के निर्देश
राज्य सरकार ने सभी जिलों और पुलिस प्रशासन के लिए कोविड19 महामारी के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि सामाजिक दूरी के नियम और आवागमन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
01:06 AM, 17-Jul-2020
Coronavirus: गोवा में डॉक्टरों का कमाल, कोरोना संक्रमित 90 वर्षीय वृद्ध महिला की बचाई जान
हरियाणा: इन सरकारी कर्मचारियों को मिला वर्क फ्रॉम होम
हरियाणा सरकार ने अपने उन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे दी है जो 50 फीसदी या उससे अधिक की शारीरिक अक्षमता वाले हैं। इसके अलावा दृष्टिहीन कर्मचारियों को भी घर से ही काम करने की अनुमति दी गई है।
यहां पढ़ें 16 जुलाई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स