आरामबाग में 20 जुलाई से 27 जुलाई तक होगा लॉकडाउन, दुकानें, बाजार और प्रतिष्ठान सभी बंद रहेंगे

आरामबाग। हुगली जिले के आरामबाग महकमे के एसडीओ कार्यालय में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि आरामबाग नगरपालिका के कुल 19 वार्डों में 20 जुलाई शाम सात बजे से लेकर 27 जुलाई शाम छह बजे तक लॉक डाउन जारी रहेगा।

इस दौरान आरामबाग नगरपालिका इलाके में दुकानें, बाजार और प्रतिष्ठान सभी बंद रहेंगे। साथ ही ऑटो, टोटो, लोकल बसें भी नगरपालिका इलाके में नहीं चलेंगी। हालांकि चिकित्सा से जुड़े प्रतिष्ठान अर्थात् दवा की दुकानें, नर्सिंग होम आदि लॉक डाउन के दायरे से बाहर रहेंगे। दूध की दुकानें भी खुली रहेंगी। लंबी दूरी की बसों को लॉक डाउन से बाहर रखा गया है। आरामबाग शहर से होकर लंबी दूरी की बसों का आवागमन हो सकेगा। कोई भी व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में ही अपने घर से बाहर निकल पाएगा।

सूत्रों के अनुसार आरामबाग में जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आरामबाग शहर में रहने वाला आम नागरिक आतंकित है एवं नागरिकों की मांग पर आरामबाग नगरपालिका और एसडीओ ने इलाके में पूर्ण लॉक डाउन करने का फैसला किया गया है। शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में आरामबाग महकमे के एसडीओ नितेंद्र सिंह, आरामबाग नगरपालिका के प्रशासक स्वपन नंदी सहित आरामबाग थाने के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 

यह खबर भी पढ़े: CM ममता के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- मुख्यमंत्री मदद मांगें, केंद्र सरकार देने के लिए तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Three terrorists killed: সোপিয়ানে সেনার হাতে খতম ৩ সন্ত্রাসবাদী, চলছে অপারেশন - three terrorists killed in an encounter at amshipora area of shopian. operation still in progress

Sat Jul 18 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: ফের কাশ্মীরে এনকাউন্টারে নিহত হল তিন জঙ্গি। শনিবার ভোর রাতে ঘটনাটি ঘটেছে সোপিয়ানে। সূত্রের খবর, সোপিয়ানের আমসিপোড়া গ্রামে অভিযান চালিয়ে ৩ সন্ত্রাসবাদীকে খতম করল সেনা ও নিরাপত্তা বাহিনী। নিহতদের মধ্যে একজন ছিল জৈশের শীর্ষস্থানীয় কমান্ডার, আইইডি বিশেষজ্ঞ। তবে ৩ সেনা জওয়ানও এই সংঘর্ষে জখম হয়েছেন বলে […]

Breaking News

Recent Posts