Mukesh Ambani invested money in mutual funds by selling stake in Jio and rights issue | जियो में हिस्सेदारी बेचने और राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसों को म्यूचुअल फंड में मुकेश अंबानी ने किया निवेश

  • Hindi News
  • Business
  • Mukesh Ambani Invested Money In Mutual Funds By Selling Stake In Jio And Rights Issue

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी ने एजीएम में गूगल के 33,737 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी

  • मुकेश अंबानी ने पिछले तीन महीनों में कुल 2.05 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं
  • मार्च तक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1.60 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था

जियो प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी बेचने और राइट्स इश्यू से मिले पैसों में से करीबन 35 हजार करोड़ रुपए को मुकेश अंबानी ने डेट म्यूचुअल फंड में निवेश कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू से 53,124 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। जबकि जियो प्लेटफॉर्म से 1.52 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे।

डेट फंड के अल्ट्रा शॉर्ट और मनी मार्केट में लगाया पैसा 

जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी ने इन पैसों को डेट म्यूचुअल फंड के अल्ट्रा शॉर्ट एवं मनी मार्केट फंड में डाल दिया है। साथ ही कुछ पैसे अन्य फोकस्ड फंड में भी डाला है। यह पैसा 3 से 5 साल की मैच्योरिटी में डाला गया है। बता दें कि मुकेश अंबानी ने गूगल और फेसबुक सहित अन्य निवेशकों को जियो प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी बेचकर हाल में करीबन 20 अरब डॉलर की राशि जुटाई है।

इस तरह के निवेश पर मिलता है ठीक ठाक रिटर्न

बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि हाल में हमने डेट म्यूचुअल फंड में अच्छी खासी राशि देखी है। इसमें देश के एक बड़े बिजनेस घराने का पैसा आया है। कुछ जानकारों ने बताया कि कंपनी ने इन पैसों को कम समय के लिए म्यूचुअल फंड में रखा होगा। जब भी इसे जरूरत होगी ये पैसे निकाल लिए जाएंगे। बता दें कि मनी मार्केट या अल्ट्रा डेट फंड में कुछ समय के लिए ही पैसा रखा जाता है और इस पर अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है।

जून में कंपनी नेट डेट फ्री हो गई थी 

बता दें कि जून में ही रिलायंस ने कहा था कि वह नेट डेट फ्री हो गई है। उसके बाद से अब तक कंपनी ने 1.2 अरब डॉलर की राशि जुटाई है। जानकारों का कहना है कि मुकेश अंबानी इस पैसे को लंबे समय तक डेट फंड में रखकर ब्याज से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस तरह के फंड में 5 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिल जाता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

90.13% students pass Bengal higher secondary exams

Sat Jul 18 , 2020
A record 90.13% students passed the West Bengal higher secondary examinations, the results of which were declared on Friday. The examinations this year could not be completed because of the COVID-19 lockdown. The higher secondary examinations for 14 papers scheduled for three days could not be held. The examinations were […]

Breaking News

Recent Posts