सांसद अर्जुन सिंह और उनके बेटे का एनकाउंटर कर सकती है बंगाल पुलिस

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से दबंग भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह का बंगाल पुलिस एनकाउंटर कर सकती है। 

दरअसल जिले में अर्जुन सिंह एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे विश्वस्त सिपहसलार थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब पूरे जिले में अर्जुन सिंह और सत्तारूढ़ तृणमूल के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं। इस बीच भाजपा का दावा है कि जिला पुलिस अर्जुन सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने की योजना बना रही है। उनके साथ गैंगस्टर जैसा बर्ताव किया जा रहा है। 

इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार अपराह्न एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद श्री अर्जुन सिंह जी के घर को आज फिर पुलिस ने घेर लिया! आशंका है कि पुलिस उनका और उनके विधायक पुत्र पवन सिंहजी का एनकाउंटर करना चाहती है। ममताजी यदि पुलिस ने ऐसी कोई कोशिश भी की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।”

अर्जुन सिंह के इस ट्वीट के जवाब में सैकड़ों लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें ममता सरकार को ऐसे किसी भी कोशिश पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।

यह खबर भी पढ़े: 201 साल बाद बना ऐसा अद्भुत संयोग,सावन में चमक रही है इस राशि वाले लोगो की किस्मत!

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत केस: गर्लफ्रेंड रिया ने की न्याय की मांग, ट्रोलर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Indian Army: লাদাখে সুপার হারকিউলিস থেকে ঝাঁপ প্যারাট্র‌ুপারদের, দেখুন গায়ে কাঁটা দেওয়া ভিডিয়ো - indian paratroopers’ dive over ladakh mountains wows nation, watch the video

Sat Jul 18 , 2020
হাইলাইটস প্যারাডাইভিং-এর ভিডিয়োয় দেখা যাচ্ছে শেষ ডাইভার শূন্যে ঝাঁপ দেওয়ার আগে ক্যামেরার দিকে ইশারা করেন। তাঁর পিঠ খোলা আকাশের দিকে, কয়েক সেকেন্ডের মধ্যেই শূন্যে নিজেকে ছেড়ে দেন তিনি। গায়ে কাঁটা দেওয়া ভিডিয়োটি সোশ্যাল মিডিয়ায় প্রকাশিত হতেই তা ভাইরাল হয়ে ছড়িয়ে পড়ে। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: লাদাখের বরফে মোড়া পাহাড়ের অনেক […]

Breaking News

Recent Posts