नई दिल्ली: राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक बयान में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की अंदरूनी कलह की कीमत चुकानी पड़ रही है. कांग्रेस पूरा दोष बीजेपी पर मढ़ने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन, क्या PM मोदी करेंगे शिरकत?
कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे बीजेपी नेताओं पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों पर वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस पूरा दोष बीजेपी पर मढ़ने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय में जब हमारे प्रदेश में कोरोना से 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और करीब 28 हजार लोग पॉजिटिव हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में समय जब टिड्डी हमारे किसानों के खेतों पर लगातार हमला कर रही हैं.
#RajasthanFirst pic.twitter.com/Qzq1iv0Yuy
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 18, 2020
वसुंधरा राजे ने कहा, ‘यह ऐसे समय में जब हमारी महिलाओं के खिलाफ अपराध ने सीमाएं लाघ दी हैं. ऐसे में समय में जब प्रदेश भर में बिजली समस्या चरम पर है. मैं तो केवल कुछ ही समस्याएं बता रही हूं. कांग्रेस, भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रही है. सरकार के लिए सिर्फ और सिर्फ जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए. कभी तो जनता के बारे में सोचिए.’
