Corona Infected Woman Misdeed In Quarantine Center In Maharashtra – महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमित महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म

अमर उजाला, नेटवर्क, रायगढ़ 
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:59 AM IST

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : शटरस्टॉक्स

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्वारंटीन सेंटर में 40 साल की महिला से दुष्कर्म की यह घटना पनवेल की है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पनवेल जोन-2 के एसीपी रवींद्र गीते ने बताया कि करीब 400 संदिग्ध मरीजों समेत कुछ कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को पनवेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसमें यह महिला भी थी, जिसके साथ दुष्कर्म की यह वारदात हुई है। घटना की सूचना पर हमारी टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने इस घटना की निंदा करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार क्या कर रही है? राज्य सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन के चलते ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ क्वारंटीन सेंटरों में एक समय का ही भोजन मिल रहा है।
 
Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Can be killed in encounter, alleges BJP lawmaker; publicity, says TMC - kolkata

Sat Jul 18 , 2020
Arjun Singh, Bharatiya Janata Party Lok Sabha member from Barrackpore in the North 24 Parganas district, alleged on Friday afternoon that he might be killed in a police encounter at the behest of ruling Trinamool Congress (TMC) leaders. Singh made the statement hours after a police team went to his […]

Breaking News

Recent Posts