कोलकाता/ भाजपा की रैली पर बमबारी, पुलिस से हिंसक भिड़ंत

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में दबंग सांसद अर्जुन सिंह की जीत के बाद शुरू हुआ राजनीतिक टकराव लगातार जारी है। एक दिन पहले ही अर्जुन सिंह और भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया था कि राज्य की पुलिस अर्जुन और उनके बेटे पवन सिंह को एनकाउंटर में मार गिराने की साजिश रच रही है। अब शनिवार को भाजपा की ओर से निकाली गई रैली में बमबारी की गई हैं। इसका आरोप स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है। 

पुलिस पर भी अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप है। आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर हमले किए हैं। 

बताया गया है शनिवार शाम चार बजे जगदल और ऑकलैंड जूट मिल से भाटपाड़ा मोड़ तक रैली निकाली गई। यहां से राज्य में लगातार गिरती जा रही कानून व्यवस्था, हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की मौत की सीबीआई जांच, भाजपा पर पुलिस और तृणमूल के हमले समेत राज्य की अन्य बदहाली को लेकर नारेबाजी हो रही थी। आरोप है कि रैली पर अचानक किसी ने बमों फेंका। संभावित संघर्ष की आशंका से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि बमबारी करने वालों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस भाजपा कर्मियों पर ही लाठी चार्ज करने लगी थी जिसके बाद हालात और बिगड़ गए।

 करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और भाजपा कर्मियों के बीच टकराव चलता रहा। रैली में अर्जुन सिंह के अलावा राज्य सचिव फाल्गुनी पात्र, बैरकपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, भाजपा के विधायक पवन सिंह सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे जिन पर कथित तौर पर हमले किए गए हैं। इस बारे में पूछने पर बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुबोध अधिकारी ने कहा कि बाहरी लोगों को लेकर अर्जुन सिंह क्षेत्र में हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। इस रैली में किसी भी तरह से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान/ कटारिया का आरोप- CM गहलोत कुर्सी बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kangana Ranaut will Return Padma Shri if She Can't Prove Her Claims About Sushant Singh Rajput's Death

Sat Jul 18 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুর ঘটনায় বলিউডের একাংশের দিকে আঙুল তুলেছেন কঙ্গনা রানাওয়াত। এবার এই ঘটনায় কঙ্গনা সাফ জানালেন, সুশান্তের মৃত্যু নিয়ে তিনি যা বলেছেন, তা প্রমাণ করতে না পারলে পদ্মশ্রী পুরস্কার ফিরিয়ে দেবেন। সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুর ঘটনায় সরব হয়েছিলেন কঙ্গনা। বলেছিলেন, ”এটি আত্মহত্যা নয়, এই ঘটনাকে […]

Breaking News

Recent Posts