जयपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु संघवी।
- पायलट गुट के 19 विधायकों को आयोग्तया का नोटिस देने के बाद मामला कोर्ट में पहुंच चुका है
- सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे लंदन से पैरवी कर रहे हैं
(संजीव शर्मा) राजस्थान में सचिन पायलट गुट के 19 विधायकों को आयोग्तया का नोटिस देने के बाद मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट की तरफ पूर्व सॉलीसिटर जनरल हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी केस लड़ रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे हैं।
हरीश साल्वे, मुकुल रोहतगी और अभिषेक मनु सिंघवी तीनों ही एक दिन की पैरवी के बदले 40 से 50 लाख तक की फीस लेते हैं। इस आधार पर तीनों वकीलों को मिला दिया जाए तो केस की एक दिन की पैरवी में करीब 1.75 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। राजस्थान के एजी एमएस सिंघवी भी स्पेशल केस में 11 से 15 लाख तक एक दिन की फीस लेते हैं।
सलमान का हिट एंड रन और कुलभूषण जाधव क केस लड़ चुके हैं साल्वे
इस केस में सचिन पायलट गुट की ओर से सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे लंदन से पैरवी कर रहे हैं। साल्वे देश के पूर्व सॉलिसीटर जनरल रह चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में भारत की ओर से इंटरनेशनल कोर्ट में पक्ष रखा था। कानूनी जानकारों के अनुसार साल्वे हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में एक दिन की पैरवी के लिए करीब 50 लाख रुपए तक लेते हैं। हिट एंड रन केस में फिल्म एक्टर सलमान खान को बचाने वाले एडवोकेट साल्वे ही थे।
पारिवारिक विवाद में मुकेश अंबानी के वकील रहे थे सिंघवी, वोडाफोन के टैक्स केस भी लड़े
विधानसभा स्पीकर की ओर से मुख्य तौर पर सीनियर एडवोकेट व कांग्रेस का चर्चित चेहरा अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी ने ही अंबानी बंधुओं के बीच रहे विवाद में मुकेश अंबानी की ओर से पैरवी की थी। वे वोडाफोन के टैक्स संबंधी केसों में पैरवी करने के लिए भी चर्चा में रहे हैं। सिंघवी भी किसी केस में एक दिन की पैरवी के लिए करीब 50 लाख रुपए तक लेते हैं।
0
