वोडाफोन आइडिया ने बकाया एजीआर का 1000 करोड़ का और भुगतान किया

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे वोडाफोन आईडिया ने शनिवार को कहा कि उसने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) बकाया खत्म करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का और भुगतान किया है। इसके साथ कंपनी का कुल एजीआर भुगतान 7,854 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शेयर बाजार को आज दी गई सूचना में वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसने 17 जुलाई को यह भुगतान किया है। 1,000 करोड़ रुपये का यह भुगतान दूरसंचार विभाग को किया गया है। इससे पहले वोडाफोन आईडिया ने कंपनी ने तीन किस्तों में 6,854 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।  

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर पर अपने फैसले में कहा था कि टेलीकॉम कंपनियों की सरकार के प्रति जो देनदारियां हैं, उनमें गैर-टेलीकॉम रेवेन्यू  को भी शामिल किया जाए। इसके बाद सरकार ने वोडाफोन आईडिया से एजीआर बकाया के तौर पर कुल करीब 58,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था।

यह खबर भी पढ़े: कोरोना : अब एसएमएस बताएगा कि आप पॉजिटिव हैं या नेगेटिव

यह खबर भी पढ़े: विधायकों की खरीद- फरोख्त मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Liquor industry on the rocks as sales dip in West Bengal | Kolkata News

Sun Jul 19 , 2020
KOLKATA: The beer and India Made Foreign Liquor industry in the state is staring at a major crisis with sales hitting rock-bottom following the Covid-induced lockdown and the steep increase in sales tax by the Bengal government this April. The beer market has seen an average de-growth of over 85% […]

Breaking News

Recent Posts