कोलकाता। कोरोना महामारी ने ना केवल मौत का तांडव मचाया है बल्कि इंसानी रिश्तो पर भी भीषण कुठाराघात किया है। दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी, लेकिन उनकी मौत के पीछे कोरोना की अफवाह फैल गई। इसकी वजह से ना केवल परिजन बलिकि आस पड़ोस के लोगों ने उनके घर से ही पूरी तरह से दूरी बना ली, जिसके कारण करीब 12 घंटे तक शव लावारिस पड़ा रहा। हालांकि बाद में लोगों के अंदर इंसानियत जागी और अंतिम संस्कार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संजय चक्रवर्ती (48) है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार को सोनारपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर नायबाजार इलाके में रहने वाले संजय चक्रवर्ती की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार के अनुसार दिल का बीमारी से संजय का निधन हो गया था। मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में अफवाह फैल गई की संजय की मौत कोरोना से हुई है। लगभग 10 घंटे के बाद इलाके के दो लोग अंतिम संस्कार के लिए आगे आए। उनलोगों ने लाश ले जाने वाले वाहन को बुलाया और घर के लोग खुद शव को घर से बाहर सत्कार के लिए ले गए। यह अफवाह है कि घर के सामने से होकर लोगों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया था। पड़ोसियों के व्यवहार से मृतक का परिवार स्तब्ध था। इसे लेकर क्षेत्र में एक डर का माहौल बन गया था।
यह खबर भी पढ़े: मंत्री भदौरिया ने दिग्विजय पर बोला सीधा हमला, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया ओछी राजनीति
यह खबर भी पढ़े: मनोज तिवारी ने कहा- मानसून की पहली बारिश ने केजरीवाल सरकार के कामों की खोली पोल, VIDEO किया शेयर