Gurgaon Hisar (Haryana) Coronavirus Cases Today | Haryana District Wise Coronavirus Active Cases Updates; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Panchkula Karnal Hisar | सोशल डिस्टेंसिग बनाकर मंदिरों में दर्शन कर रहे भक्त; सिर्फ गुड़गांव और फरीदाबाद में मंदिर बंद

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurgaon Hisar (Haryana) Coronavirus Cases Today | Haryana District Wise Coronavirus Active Cases Updates; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Panchkula Karnal Hisar

पानीपत6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिसार में मंदिर के बाहर डाक विभाग ने आम लोगों को शिवरात्रि के पर्व पर गंगाजल उपलब्ध करवाया।

  • प्रदेशभर में कोरोनावायरस के बीच मनाया जा रहा है सावन का पर्व
  • कुछ जगह डाक विभाग मंदिरों के बाहर स्टाल लगाकर उपलब्ध करवा रहा गंगाजल

हरियाणा में अनलॉक-2 का 19वां दिन है। प्रदेशभर में कोरोना के बीच सावन का पर्व मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर लोग दर्शन कर रहे हैं। मंदिरों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। हालांकि फरीदाबाद और गुड़गांव में कोई भी मंदिर नहीं खुला है। प्रदेश सरकार ने वहां टोकन सिस्टम से दर्शन की अनुमति जरुर दी थी लेकिन जिला प्रशासन ने मंदिर नहीं खोले हैं। 

हिसार में डाक विभाग ने उपलब्ध करवाया गंगाजल
रविवार को छुट्टी के दिन भी डाक विभाग के कर्मचारियों ने हिसार में मंदिरों के बाहर गंगा जल उपलब्ध करवाया। कर्मचारियों ने यहां स्टॉल लगाई और श्रद्धालुओं को गंगाजल दिया। इस बार हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड सरकार ने सामूहिक रूप से कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस वजह से गंगाजल डाक विभाग द्वारा जिलास्तर पर उपलब्ध करवाया गया था। 

मंदिरों में मास्क और दो गज की दूरी अनिवार्य
प्रदेशभर में राज्य सरकार ने मंदिरों में निर्देश दिए हुए हैं कि श्रद्धालु मास्क लगाकर ही मंदिर में जाएं और दो गज की दूरी बना कर रखें। इसी नियम का पालन हो रहा है। वहीं मंदिरों में टैंपरेचर भी चैक किया जा रहा है। फरीदाबाद और गुड़गांव में मंदिर बंद हैं। इसके अलावा सरकार ने भी मंदिर में भजन-कीर्तन, आरती, प्रसाद व लंगर पर रोक लगा रखी है। 

हरियाणा में 25 हजार के पार पहुंचे कुल कोरोना मरीज
हरियाणा में शनिवार को मरीज 25 हजार के पार पहुंच गए। प्रदेश में रिकॉर्ड 750 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए थे। वहीं प्रदेश में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 17 मौत भी हुई थी। अभी तक एक दिन में इतनी मौत नहीं हुई थी।  

अब तक 344 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 344 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 251 पुरूष और 93 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 114, फरीदाबाद में 109, सोनीपत में 25, रोहतक में 18, पानीपत में 10, रेवाड़ी, अंबाला, पलवल व करनाल में 8-8, हिसार में 7, भिवानी व झज्जर में 5-5, जींद में 4, यमुनानगरव फतेहाबाद में 2-2 तथा सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus | West Bengal sees 2,198 cases in a day

Sun Jul 19 , 2020
The daily number of coronavirus (COVID-19) infections in West Bengal crossed the 2,000 mark on Saturday with a highest single day spike of 2,198 cases. The total number of infections in the State rose to 40,209 and the active cases increased to 15,594. Number of COVID-19 cases in India crosses […]

Breaking News

Recent Posts