Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 26,164 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra | 617 नए मामले आए, 5 की कोरोना से मौत, 106 मरीजों की हालत नाजुक

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 26,164 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra

पानीपत5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

475 मरीज कोरोना को मात देकर लौटे घर।

  • कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 26,164 पहुंच गया है
  • अभी तक 19 हजार 793 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिदंगियों की सांसों की डोर टूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 106 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है तो 5 ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 617 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 26 हजार को पार कर गई।

हालांकि इसी बीच 475 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिससे रिकवरी रेट 75 फीसद के पार पिछले 10 दिनों से स्थिर बना हुआ है। जबकि मृत्युदर में 0.3 फीसद की गिरावट के साथ दोगुने मामलों की अवधि 22 दिन पर पहुंच गई। 

रविवार को 20 जिलों में 617 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 26164 पर पहुंच गया। इसें से 19793 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 6022 मरीजों का इलाज चल रहा है। नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 154, फरीदाबाद में 115, पानीपत में 72, सोनीपत में 42, अंबाला में 40, हिसार में 35, करनाल में 28, झज्जर में 26, कुरुक्षेत्र में 22, रोहतक में 19, पलवल में 14, नारनौल में 13, नूंह में 12, पंचकूला व चरखी-दादरी में 7-7, सिरसा में 5, यमुनानगर व कैथल में 2-2 तथा जींद व फतेहाबाद में 1-1 संक्रमित मिला। 

इसके साथ ही गुड़गांव में 135, फरीदाबाद में 90, अंबाला में 49, सोनीपत में 30, करनाल में 25, रोहतक में 23, जींद में 20, रेवाड़ी में 19, हिसार में 18, झज्जर में 17, भिवानी में 16, नूंह में 14, सिरसा में 7, कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद में 4-4, कैथल व चरखी-दादरी में 3-3, पंचकूला में 2 तथा नारनौल में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुड़गांव में 2, फरीदाबाद, अंबाला व यमुनानगर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 4,47,345 पर पहुंच गया है, जिसमें 4,14,438 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6136 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.94 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.65 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 22 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 17647 पर पहुंच गया है। कोरोना से 349 मौतों से मृत्युदर 1.33 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 349 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 349 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 256 पुरूष और 93 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 116, फरीदाबाद में 110, सोनीपत में 25, रोहतक में 18, पानीपत में 10, अंबाला में 9, रेवाड़ी, पलवल व करनाल में 8-8, हिसार में 7, भिवानी व झज्जर में 5-5, जींद में 4, यमुनानगर में 3, फतेहाबाद में 2 तथा सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Apple partner Pegatron registers in India after PM investor plan

Sun Jul 19 , 2020
Pegatron has registered a subsidiary in India, signalling its hopes of moving at least some of its iPhone manufacturing out of China. The company had been searching for a suitable site for some time. In January, it had been reported that Pegatron had been looking to set up a new […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts