उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सबक सीख सकती हैं ममता : राज्यपाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के हालात के बारे में नियमित जानकारी देते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी यह ईमानदार प्रथा अपनानी चाहिए। 

राज्यपाल ने आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है। इसके बाद उन्होंने लिखा है, “राजभवन लखनऊ में यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने वेबिनार के दौरान राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ जो व्यापक बातचीत की थी उस बारे में जानकारी एकत्रित की। यह भी पता चला कि वहां के मुख्यमंत्री राज्य के हालात के बारे में उन्हें नियमित जानकारी देते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इन इमानदार प्रथाओं को अपनाना चाहिए।” 

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार आरोप लगाते रहते हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के हालात के बारे में नियमित जानकारी देने संबंधित संवैधानिक नियमों का पालन नहीं करती हैं।

यह खबर भी पढ़े: पैरानॉर्मल एक्सपर्ट का दावा, सुशांत की आत्मा से हुई बात, सुसाइड के बारें में सवाल पूछने पर मिला ये जवाब.. देखें VIDEO

यह खबर भी पढ़े: VIDEO: अक्षरा सिंह का ब्‍लॉक बस्‍टर गाना ‘कॉल करें क्या’ 100 मिलियन क्‍लब में हुआ शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए, आज के पेट्रोल-डीजल का भाव

Mon Jul 20 , 2020
नई दिल्ली। आज यानि 20 जुलाई को दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 80.43 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 81.52 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। आइये जानते है- पेट्रोल- डीजल- यह खबर भी पढ़े: सोमवार, 20 जुलाई: जानिए, आज के […]

Breaking News

Recent Posts