Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | रूस में 6000 नए मामले सामने आए, मिस्र में संक्रमण जैसे लक्षण नजर आने के बाद 14 कैदियों की मौत; दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ संक्रमित

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मॉस्को 6 जुलाई को एक आर्ट गैलरी में हुई प्रदर्शनी में मास्क और फेस शील्ड लगाकर पहुंची एक महिला। यहां बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं।

  • दुनिया में अब तक 6.08 लाख मौतें हुईं, जबकि 87.34 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.98 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। रूस में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 600 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 77 हजार 846 हो गया है। हालांकि यह पर नए मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 258 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1 जुलाई से राजधानी मॉस्को समेत देश के कई जगहों पर मास्क जरूरी करने का नियम वापस ले लिया गया था। 

मिस्र में संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने के बाद 14 कैदियों की मौत हुई है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने (एचआरडब्ल्यू) सोमवार को इसका दावा किया। इसके मुताबिक, ये मौतें 15 जुलाई को देश के 10 डिटेंशन सेंटर्स में हुईं। इससे पहले भी यहां की जेलों में संक्रमण की जांच के लिए सही सुविधाएं नहीं होने कीब बात सामने आई थी। फरवरी में संक्रमण के खतरे को देखते हुए 13 हजार कैदियों को रिहा किया गया था। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,98,550 1,43,289 18,02,338
ब्राजील 20,99,896 79,533 13,71,229
भारत 11,18,107 27,503 7,00,399
रूस 7,71,546 12,342 5,50,344
द.अफ्रीका 3,64,328 5,033 1,91,059
पेरू 3,53,590 13,187 2,41,955
मैक्सिको  3,44,224 39,184 2,17,423
चिली 3,30,930 8,503 3,01,794
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,792 45,300 उपलब्ध नहीं

LIVE UPDATES:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं।
  • नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यहां अब तक 36,107 मरीज मिले हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं।

ब्राजील: 79 हजार से ज्यादा मौतें
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है। देश में अब तक करीब 21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक दिन में यहां 716 लोगों की जान गई है। यह मरने वालों की संख्या 79,488 पहुंच गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में अपने घर के बाहर टहलते राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो। वे बीते हफ्ते से ही होम क्वारैंटाइन में है।

इजराइल: 50 हजार से ज्यादा मरीज
इजरायल में 24 घंटे में संक्रमण के 670 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 50,035 हो गई है। इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जिसने महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी देखी गई है। यहां मरने वालों की संख्या 409 हो गई है। देश में अब तक 21,589 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बने सामानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।

इजराइल के बेथेलहेम में रविवार को मास्क पहनकर अपने काम में जुटा पार्सल कंपनी का एक कर्मचारी।

सल्वाडोर: दूसरे चरण में पाबंदियों में राहत नहीं

सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने रविवार को कहा कि देश को दूसरे चरण के लिए नहीं खोला जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों के सुझाव पर यह फैसला किया गया है। यहां मंगलवार से पाबंदियों में और ज्यादा राहत देने की बात कही गई थी। यहां की विपक्षी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रपति बुकेले के पाबंदियों में राहत देने के फैसले से खुश नहीं थे। यहां अब तक 11 हजार 846 मामले सामने आए हैं और 335 मौतें हुई हैं। 

सल्वाडोर के सैन सल्वाडोर में खाली ताबूत के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सल्वाडोरन सोसाइटी के सदस्य

ऑस्ट्रेलिया: लोन स्कीम के जरिए किसानों की मदद
सरकार ने कहा है कि जिन किसानों की कमाई महामारी से प्रभावित हुई है सरकार उनकी मदद लोन स्कीम के जरिए करेगी। इसके लिए पहले से चल रही योजना का विस्तार किया गया है। देश के  ट्रेजरर जोश फ्रेडनबर्ग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यह योजना सितंबर 2020 में खत्म होने वाली थी। हालांकि, अब इसे जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।  

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 16 जुलाई को एक महिला का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां नए मामले सामने आने के बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

ब्रिटेन: सरकार का टीका बनाने वाली कंपनियों से करार
ब्रिटेन रकार के बिजनेस सेक्रेटरी आलोक शर्मा ने सोमवार को कहा कि सबसे पहले कोरोना वैक्सीन पाने के लिए तीन कंपनियों से करार किया गया है। इन कंपनियों से सरकार 9 करोड़ वैक्सीन लेगी। इनकी मदद से देश के लाखों लोगों को जल्द टीका लगाया जा सकेगा। टीक लगाने में मेडिकल स्टाफ और दूसरे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बायोएनटेक और फाइजर कंपनी से कुल 3 करोड़ वैक्सीन और बाकी के 6 करोड़ वैक्सीन वालनेवा फार्मा कंपनी से हासिल किए जाएंगे। 

ब्रिटेन की राजधानी लंदन की एक सड़क पर 18 जुलाई को मास्क पहनकर जाते लोग। यहां किसी भी दुकान या मॉल में खरीदारी के लिए मास्क पहनना जरूरी है।

चीन: महामारी से जुड़े अपराधों में 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

चीन ने सोमवार को बताया कि पिछले 7 महीने में 5 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 40% पर धोखाधड़ी और 15% पर कानून लागू करने से रोकने पर कार्रवाई हुई। वहीं, 45% दूसरे लोगों पर फर्जी सामान बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने और जंगली जीवों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यहां महामारी के बाद कई जंगली जीवों को बेचने पर रोक लगाई गई है। 

दक्षिण अफ्रीका: मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार

दक्षिण अफ्रीका में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में हुई 85 मौतों के साथ मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। देश में अब तक 3 लाख 64 हजार 328 संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते यह संक्रमण के मामले में दुनिया में सातवें नंबर पर था। एक हफ्ते के अंदर ही यह इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है। 

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सेना का एक जवान 13 जुलाई को रात के समय घर से बाहर निकले व्यक्ति को समझाता हुआ। यहां पर रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata High Court extended the executive period of Kolkata Municipal corporation

Mon Jul 20 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : কলকাতা পুরসভার কেয়ারটেকার বোর্ডের মেয়াদ বাড়াল হাইকোর্ট। ১০ অগস্ট পর্যন্ত কাজ করবে প্রশাসক গোষ্ঠী। নয়া নির্দেশ দিয়ে জানাল হাইকোর্ট।হাইকোর্টের আগের নির্দেশ অনুসারে আজই কলকাতা পুরসভার কেয়ারটেকার বোর্ডের মেয়াদ শেষ হচ্ছে। এই পরিস্থিতিতে আজই মেয়াদ বাড়ানোর নির্দেশ দিলেন বিচারপতি সঞ্জীব বন্দ্যোপাধ্যায় ডিভিশন বেঞ্চ। ২৮ জুলাই কলকাতা পুরসভায় প্রশাসক নিয়োগ সংক্রান্ত মামলার চূড়ান্ত […]

Breaking News

Recent Posts