बंगाल में लगातार बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 2282 लोग कोरोना पॉजिटिव, 35 की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी का संक्रमण रोज नया रिकार्ड बना रहा है। सोमवार को राज्य स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 2282 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव हुए हैं जो अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 44769 हो गई है। सोमवार को सबसे अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कुल 1535 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 26418 हो गई है। 

चिंता वाली बात यह है कि 24 घंटे में कुल 35 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1147 पर पहुंच गई है। राज्य में अभी भी 17204 एक्टिव मामले हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर भी लगातार घट रही हैं। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में स्वस्थ होने की दर 66 फीसदी से अधिक थी जो अब गिरकर 59.01 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 13081 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 716365 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं जिनमें से कुल 6.25 फीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं, इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि स्वस्थ होने की दर का गिरना चिंता का सबब बना हुआ है। राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने भी कहा था कि फिलहाल संक्रमण बढ़ेगा लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। 

यह खबर भी पढ़े: विदेशी सलाहकारों के भरोसे इमरान, विरोध में उठने लगी आावाज

यह खबर भी पढ़े: दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sidharth Malhotra shares a throwback picture as he misses the set life : Bollywood News

Mon Jul 20 , 2020
While the shoots for television shows have begun a couple of weeks ago, the films shoots are yet to resume. Most of the films have cancelled their abroad schedules and have decided to shoot in India itself. Since the films cannot be shot with a limited crew, the makers will […]

Breaking News

Recent Posts