Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 26858 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 6 लोगों की कोरोना से मौत, रोहतक पीजीआई में 70 लोगों ने ह्यूमन ट्रायल के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 26858 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra

पानीपत8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश में सोनीपत जिले में 3, झज्जर, हिसार व नूंह में 1-1 मरीज ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। 

  • सोमवार को प्रदेशभर में 694 नए मरीज आए
  • 433 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर

हरियाणा में सोमवार को 694 नए मरीजों मिलने के बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 26,858 पहुंच गया है। कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए पीजीआई रोहतक में 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ट्रायल की गई वैक्सीन का कोई निगेटिव इफैक्ट नहीं पाया है, जिसे प्रदेश सरकार बड़ी उपलब्धि मान रही है। पिछले 24 घंटों में 433 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि, 165 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 133 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 32 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। 

प्रदेश में इन जिलों में मिले संक्रमित
सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 26,858 पर पहुंच गया। इसमें से 20,226 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट पिछले 15 दिनों से 75 फीसद के पार स्थिर बना हुआ है। जबकि मृत्युदर में 0.1 फीसद की गिरावट आई है। 21 जिलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 109, फरीदाबाद में 109, सोनीपत में 98, रेवाड़ी में 75, अंबाला में 70, पलवल व पानीपत में 35-35, झज्जर में 24, हिसार में 23, करनाल में 21, नारनौल में 20, रोहतक में 15, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 13, भिवानी व सिरसा में 8-8, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद व चरखी-दादरी में 5-5 तथा नूंह में 3 संक्रमित मिले। 

ये मरीज हुए ठीक
गुड़गांव में 90, अंबाला में 60, रेवाड़ी में 38, पानीपत में 34, जींद में 30, झज्जर में 21, भिवानी में 21, हिसार में 16, सोनीपत व नूंह में 14-14, कुरुक्षेत्र में 10, नारनौल व पंचकूला में 9-9, कैथल में 6 तथा सिरसा व चरखी-दादरी में 4-4 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं सोनीपत में 3, झज्जर, हिसार व नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। 

साढ़े चार लाख से ज्यादा सैंपल की हो चुकी टेस्टिंग
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 4,57,310 पर पहुंच गया है, जिसमें 4,24,137 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6315 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.96 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.31 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 22 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 18040 पर पहुंच गया है। कोरोना से 355 मौतों से मृत्युदर 1.32 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 355 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 355 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 260 पुरूष और 95 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 116, फरीदाबाद में 110, सोनीपत में 28, रोहतक में 18, पानीपत में 10, अंबाला में 9, रेवाड़ी, पलवल, हिसार, नूंह व करनाल में 8-8, झज्जर में 6, भिवानी में 5, जींद में 4, यमुनानगर में 3, फतेहाबाद में 2 तथा सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lanxess looks to Infosys to transition to modern digital workplace

Mon Jul 20 , 2020
Bengaluru (Karnataka) India, July 20 (ANI): IT software major Infosys on Monday announced a long-term partnership with German specialty chemicals company Lanxess to enable its global workforce to spread across 33 countries with a secure and fully managed modern workplace. Lanxess manufactures chemical intermediates, additives and specialty chemicals. Its workforce […]

Breaking News

Recent Posts