उत्तर दिनाजपुर। जिले के चोपड़ा में अपहरण के बाद कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर शुरू हुआ तनाव अभी कम नहीं हुआ। इसी बीच मुख्य आरोपित का भी शव बरामद होने से तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
24 घंटे के अंदर छात्रा की हत्या के मुख्य आरोपित फिरोज अली का शव चोपड़ा के चतुरागछ इलाके एक जलाशय बरामद किया गया है। आरोपित सोनापुर ग्राम पंचायत के कालियागछ इलाके का निवासी था। महज 24 घंटे के अंतराल में दो हत्याओं के घटना को लेकर इलाके मे तनाव उत्पन्न हो गया है।
इस बीच, फिरोज अली के शव बरामद होने से इलाके के निवासियों ने घटना के विरोध में भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पहले चतुरागछ और बाद में भैसपिटा इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया। जिसके बाद परिस्थिति को संभालने के लिए इस्लामपुर थाने की विशाल पुलिस वाहिनी घटनास्थल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थान
यह खबर भी पढ़े: राजस्थान/ राज्य में जांच से पहले CBI को लेनी पड़ेगी इजाजत, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
