6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड इन दिनों नेपोटिज्म और गुटबाजी के आरोपों से जूझ रहा है। बहस, आरोप-प्रत्यारोप के दौर में दो हिस्सों में बंट चुकी फिल्म इंडस्ट्री से अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। तीनों ने बॉलीवुड छोड़ने की ये बात ट्विटर पर लिखी है। अनुभव ने अपने नाम के बाद Not Bollywood जोड़ लिया है। अनुभव के इस कदम के बाद बाकी दो फिल्ममेकर्स ने भी उनका साथ देते हुए खुद को बॉलीवुड से अलग कर लिया है।

लगातार किए कई ट्वीट्स में बताया फैसला
अनुभव ने ट्वीट में लिखा- बस, मैं अब बॉलीवुड से इस्तीफा देता हूं। अब इसका जो भी मतलब निकाला जाए। हालांकि अनुभव के फैन्स के लिए चिंता करने वाली बात नहीं है क्योंकि वे फिल्में बनाना नहीं छोड़ रहे हैं। वे केवल बॉलीवुड से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड से रिजाइन दिया है, न कि अपने काम से। अनुभव ने ट्विटर यूजर्स के सवालों के जवाब देते हुए कहा है कि वे फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिल्में बनाते रहेंगे।
चलो दो लोग BOLLYWOOD से बाहर। अपन हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में रह के फ़िल्में बनाएँगे।
यह ले अपनी लकुटी कम्बरिया, बहुतही नाच नचायो। https://t.co/gimZWCIKgK— Anubhav Sinha (Not Bollywood) (@anubhavsinha) July 21, 2020
सपोर्ट में दो और फिल्ममेकर्स
अनुभव का सपोर्ट करते हुए सबसे पहले सुधीर मिश्रा ने लिखा- बॉलीवुड क्या है, हम तो यहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरु दत्त, बिमल रॉय, मृणाल सेन के बनाए सिनेमा से प्रेरित होकर यहां आए थे। इसलिए हम यहां हमेशा रहेंगे। सुधीर के अलावा हंसल मेहता ने भी लिखा है- छोड़ दिया, ये कभी भी पहले नंबर पर था ही नहीं।
Chalo Ek Aur aaya. Sun lo bhaiyon. Ab jab aap Bollywood ki baat kar rahe go to hamaari baat nahin kar rahe. https://t.co/xvCCg5TmEt
— Anubhav Sinha (Not Bollywood) (@anubhavsinha) July 21, 2020
अनुभव सिन्हा तुम बिन, मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। अनुभव की बनाई फिल्मों की कहानी अहम मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। अनुभव ने अपने फैन्स के कुछ सवालों के जवाब में लिखा है कि अब वे किसी और वुड के बंधन में नहीं बंधेंगे।
0
